scorecardresearch
 

गर्मी में बाहर से आकर तुरंत ठंडा पानी पीना क्यों खतरनाक? हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

तेज धूप और भीषण गर्मी से आते ही फ्रिज का ठंडा पानी पीना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है. डॉक्टर्स के मुताबिक, अचानक बॉडी टेम्परेचर बदलने से पाचन खराब होने और हार्ट पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ने का खतरा रहता है.

Advertisement
X
गर्मी से आकर तुरंत पानी पीना खतरनाक होता है. (Photo: AI Generated)
गर्मी से आकर तुरंत पानी पीना खतरनाक होता है. (Photo: AI Generated)

गर्मी अपने तेवर दिखा रही है और तेज उमस और धूप के कारण आम इंसान का जीना काफी मुश्किल हो गया है. ऐसे में लोग धूप में अपने काम करने तो जाते ही हैं लेकिन जब घर या ऑफिस पहुंचते हैं तो वे तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी से लौटते ही सबसे पहले फ्रिज का ठंडा-ठंडा पानी पी लेते हैं ताकि गर्मी से थोड़ी राहत मिल सके. लेकिन क्या आप जानते हैं यदि आप भी ऐसा करते हैं तो ये आदत आपको अंदर ही अंदर बीमार बना रही है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि तेज गर्मी से आने के ठीक बाद बहुत ठंडा पानी पीना आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है जो आगे चलकर बड़ी मुसीबत का कारण भी बन सकता है. ऐसा करने से क्यों बचना चाहिए, ये जान लीजिए.   

शरीर को लगता है थर्मल शॉक (The body suffers thermal shock)

जब आप तेज धूप में बाहर होते हैं, तो आपके शरीर का तापमान काफी बढ़ा हुआ होता है. ऐसे में अचानक बहुत ठंडा पानी पीने से शरीर का अंदरूनी तापमान तेजी से गिरता है. एक्सपर्ट्स इसे एक तरह का थर्मल शॉक कहते हैं क्योंकि अचानक हुए इस बदलाव के कारण ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन पर बुरा असर पड़ता है.

डाइजेशन हो जाता है धीमा (Digestion slows down)

ठंडा पानी पीने का सीधा असर हमारे डाइजेशन यानी पाचन तंत्र पर पड़ता है. जब शरीर का तापमान अचानक कम होता है तो भोजन डाइजेशन की प्रोसेस धीमी हो जाती है. इसका कारण है कि जैसे ही आपके पेट में ठंडा पानी जाता है तो वो पेट में मौजूद ब्लड वेसल्स को सिकोड़ देता है जिससे न्यूट्रिएंट्स को एब्जॉर्ब करने की क्षमता कम हो जाती है. जिसके कारण पेट दर्द, ऐंठन और कब्ज जैसी शिकायतें शुरू हो जाती हैं.

Advertisement

गले में इंफेक्शन और सिरदर्द (Throat infection and headache)

धूप से आने के तुरंत बाद चिल्ड पानी पीने से रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट प्रभावित होता है. इससे गले में बलगम की लेयर बनने लगती है जिसके कारण गला खराब होना, कफ होना और रेस्पिरेटरी इंफेक्शन का खतरा काफी अधिक बढ़ जाता है. इसके अलावा तेज ठंडा पानी पीने से दिमाग की नसें उत्तेजित हो जाती हैं जिससे कई लोगों को सिरदर्द या ब्रेन फ्रीज की समस्या होने लगती है.

हार्टबीट पर पड़ता है असर (Affects the heartbeat)

एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादा ठंडा पानी पीने से शरीर की वेगस नर्व प्रभावित होती है. यह नर्व हमारे नर्वस सिस्टम का बेहद जरूरी हिस्सा होती है जो हार्टबीट को कंट्रोल करने में मदद करती है. जब यह नर्व अचानक ठंडी हो जाती है तो हार्ट रेट कम होने की आशंका बढ़ जाती है जो दिल की सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है. इसलिए धूप से आने के बाद कम से कम 10 से 15 मिनट रुकें और सामान्य या मटके का पानी ही पिएं.

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है. इसे किसी भी तरह की मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प न समझें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement