scorecardresearch
 

डायबिटीज में दवा शुरू करने से पहले जरूर कराएं यह टेस्ट, नहीं तो बढ़ सकता है खतरा: AIIMS एक्सपर्ट

मेटफॉर्मिन डायबिटीज के इलाज की सबसे भरोसेमंद दवाओं में से एक है. डायबिटीज के इलाज से जुड़ी सभी बड़ी संस्था इसी दवा को बेस्ट मानती हैं. यह दवा ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखती है और इसके शरीर पर कोई बड़े साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं.

Advertisement
X
डायबिटीज में किडनी की जांच
डायबिटीज में किडनी की जांच

डायबिटीज के जिन मरीजों में शुगर लेवल बढ़ जाता है उनके इलाज के लिए दवाएं शुरू की जाती है. इन दवाओं में  मेटफॉर्मिन दवा को डॉक्टर शुरू करने की सलाह देते हैं. दुनियाभर में करोड़ों लोग ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. यह दवा शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता बढ़ाने, और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करती है. हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि हर मरीज के लिए मेटफॉर्मिन शुरू करने से पहले एक जरूरी जांच करानी चाहिए और वह किडनी फंक्शन टेस्ट है.

एम्स (AIIMS) के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग में प्रोफेसर डॉ. राजेश खड़गावत ने इस बारे में आजतक. इन को बताया है. डॉ. राजेश कहते हैं कि शुगर लेवल बढ़ने पर मेटफॉर्मिन सबसे सुरक्षित दवाओं में से एक है. सबसे पहले इसको ही शुरू करना चाहिए. लेकिन इस दवा को खाने से पहले डायबिटीज के मरीजों को अपनी किडनी की क्षमता के बारे में पता जरूर होना चाहिए. अगर किसी मरीज की किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है, तो यह दवा शरीर में जमा हो सकती है और कई समस्याओं का कारण बनने का रिस्क होता है. 

मेटफॉर्मिन से पहले किडनी टेस्ट क्यों जरूरी है?

मेटफॉर्मिन का निष्कासन शरीर से किडनी के जरिए होता है. जिन डायबिटीज मरीजों की किडनी कमजोर है तो फिर यह दवा शरीर में जमा होने लगती है. ऐसे में मरीज को लैक्टिक एसिडोसिस जैसी का खतरा बढ़ सकता है, यह एक मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें शरीर में लैक्टिक एसिड का लेवल बहुत बढ़ जाता है. इसमें तुरंत इलाज की जरूरत होती है.

Advertisement

यही कारण है कि मेटफॉर्मिन शुरू करने से पहले किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT) करा लेना चाहिए.  इसमें खास तौर पर सीरम क्रिएटिनिन और eGFR कराएं तो बेहतर है. अगर किसी व्यक्ति का eGFR नॉर्मल है,तो  मरीज मेटफॉर्मिन ले सकते हैं. अगर नहीं है तो डॉक्टर की सलाह पर कोई दूसरी दवा शुरू कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: डायबिटीज में शुगर कितना बढ़ने पर लेनी चाहिए दवा, कब अच्छा खाने-पीने से हो जाएगी कंट्रोल, AIIMS के डॉक्टर ने बताया


किन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है?

इन लोगों को जरूर कराना चाहिए किडनी फंक्शन टेस्ट

लंबे समय से डायबिटीज के मरीज

हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीज

पहले से किडनी रोग से पीड़ित लोग

हार्ट डिजीज वाले मरीज

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज हैं तो किडनी खराबी का भी है रिस्क, डॉक्टर के बताए इन तीन लक्षणों पर दें ध्यान

मेटफॉर्मिन डायबिटीज में सबसे भरोसेमंद दवा

डॉ राजेश कहते हैं कि अगर मरीज की किडनी सामान्य रूप से काम कर रही है, तो मेटफॉर्मिन डायबिटीज के इलाज की सबसे भरोसेमंद दवाओं में से एक है. डायबिटीज के इलाज से जुड़ी सभी बड़ी संस्था इसी दवा को बेस्ट मानती हैं. यह दवा ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखती है और इसके शरीर पर कोई बड़े साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं. यह किसी अंग को नुकसान भी नहीं करती है. 

Advertisement

खुद से दवा लेना शुरू न करें

मेटफॉर्मिन ओवर द काउंटर मिलने वाली दवा है, लेकिन इसको कभी भी डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लेना चाहिए. अगर आपका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है तो ही डॉक्टर की सलाह पर इसको लें. साथ ही, ब्लड शुगर, HbA1c और किडनी की जांच समय-समय पर कराते रहें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement