scorecardresearch
 

क्या मक्खन खाने से बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें कब बन सकता है दिल का दुश्मन, हार्ट के डॉक्टरों की सलाह

सामान्य लोगों को मक्खन हमेशा सीमित मात्रा में खाना चाहिए. अगर किसी व्यक्ति का लाइफस्टाइल ठीक नहीं है और वह एक्सरसाइज भी नहीं करता है तो उसको मक्खन नुकसान कर सकता है. यह शरीर में फैट बढ़ाता है

Advertisement
X
कोलेस्ट्रॉल बढ़ना कितना खतरनाक ( Photo- ITG)
कोलेस्ट्रॉल बढ़ना कितना खतरनाक ( Photo- ITG)

बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना आज के समय की एक आम समस्या बन गई है. यह समस्या हार्ट अटैक का भी कारण बन सकती है. खराब कोलेस्ट्रॉल गलत खानपान की वजह से भी बढ़ता है. डॉक्टर सलाह देते हैं कि ज्यादा फैट वाली चीजें भी कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकती है. ऐसे में क्या मक्खन खाना ठीक नहीं है. जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, क्या इनको ये नहीं खाना चाहिए? इस बारे में आजतक.इन को कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया है.

दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ. तरुण कुमार बताते हैं कि मक्खन खाने का स्वाद तो बढ़ाते हैं, लेकिन इनमें सैचुरेटेड फैट भी काफी मात्रा में होता है,जिससे कुछ लोगों में खराब कोलेस्ट्रॉल ( LDL)  बढ़ सकता है. ज़्यादा LDL दिल की बीमारी और स्ट्रोक का एक बड़ा रिस्क फैक्टर है. हालांकि संतुलित आहार के हिस्से के तौर पर कभी-कभी मक्खन को खाया जा सकता है, लेकिन यह फैट का मुख्य सोर्स नहीं होना चाहिए,

खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज़, मोटापा, दिल की बीमारी है. जिनको हार्ट डिजीज की पारिवारिक हिस्ट्री है तो  उनको मक्खन खाना ज्यादा नुकसान कर सकता है. इसमें कैलोरी बहुत ज़्यादा होती है, इसलिए बार-बार ज़्यादा मात्रा में खाने से वज़न बढ़ सकता है. खासतौर पर बाजार में मिलने वाला मक्खन ज्यादा नुकसानदायक है. 

Advertisement

मक्खन कब बन सकता है हार्ट के लिए खतरा

राजीव गांधी अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अजीत जैन कहते हैं कि सामान्य लोगों को मक्खन हमेशा सीमित मात्रा में खाना चाहिए. अगर किसी व्यक्ति का लाइफस्टाइल ठीक नहीं है और वह एक्सरसाइज भी नहीं करता है तो उसको मक्खन नुकसान कर सकता है. यह शरीर में फैट बढ़ाता है और हार्ट में भी लिपिड की मात्रा को बढ़ा सकता है. ऐसे में यह जरूरी है कि आप इसका सेवन सीमित मात्रा में करें.

डॉक्टर जैन कहते हैं कि जो लोग इसको रोज या हफ्ते में तीन चार दिन खा रहे हैं और एक्सरसाइज भी नहीं करते हैं तो ये हार्ट को नुकसान कर सकता है. इस बात का भी ध्यान रखें कि स्ट्रीट फूड में डाले जाने वाले मक्खन को खाने से परहेज करें. यह ज्यादा नुकसान करता है. इसकी जगह आप घर पर बने मक्खन को खा लें तो ज्यादा बेहतर है.

हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट खाना शुरू करें 

डॉ जैन कहते हैं कि फैट भी कई प्रकार के होते हैं. इनमें सैचुरेटेड फैट और अनसैचुरेटेड फैट प्रमुख हैं. मक्खन सैचुरेटेड फैट वाली श्रेणी में आता है. आपके लिए जरूरी है कि हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट का सेवन करें. इसके लिए ऑलिव ऑयल, सरसों का तेल, मूंगफली का तेल, नट्स और बीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए. 

Advertisement

कितना कोलेस्ट्रॉल लेवल है खतरनाक

अगर कुल कोलेस्ट्रॉल 200 mg/dL या उससे अधिक है, तो हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है. LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) 100 mg/dL से ऊपर पहुंचने पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है. LDL 150 mg/dL या उससे अधिक होने पर हार्ट अटैक, स्ट्रोक  का रिस्क बढ़ सकता है. ऐसे मामलों में आपको डॉक्टरों से सलाह लेनी चाहिए. 
 

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

रोज एक्सरसाइज करें

तेल, घी और मक्खन का सीमित मात्रा में सेवन करें

स्ट्रीट फूड से परहेज करें

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement