scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: आम आदमी पार्टी का विरोध करते पंजाब के पूर्व सैनिकों का वीडियो गुजरात का नहीं हरियाणा का है

आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव में ताल ठोंक रही है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप की पंजाब सरकार के बहाने गुजरात में उसके प्रचार पर निशाना साधा जा रहै है. इस वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि पंजाब से आए किसान गुजरात में आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
पंजाब से आए किसान गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे हैं.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
वायरल वीडियो में दिख रहे लोग पंजाब के पूर्व सैनिक हैं, जो हरियाणा के आदमपुर विधानसभा उप चुनाव में आम आदमी पार्टी का विरोध करने पहुंचे थे.

इसी साल पंजाब विधानसभा चुनाव में जोरदार जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी अब गुजरात चुनाव में ताल ठोंक रही है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा . जिसमें आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के बहाने गुजरात में उसके प्रचार पर निशाना साधा जा रहा है. इस वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि पंजाब से आए किसान गुजरात में आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं.

इस वीडियो में कारों का एक काफिला दिख रहा है. एक कार की नंबर प्लेट की शुरुआत 'PB' से हो रही है, जिसे देखकर पता लगता है कि ये पंजाब की कार है. एक कार के ऊपर लाउडस्पीकर और कुछ झंडे लगे हैं. कुछ लोग भी बैठे हुए हैं और एक एनाउंसमेंट चल रहा है. एक शख्स लोगों से गुजारिश कर रहा है कि आम आदमी पार्टी को भूलकर भी वोट न दें क्योंकि पंजाब के लोग इस पार्टी से पूरी तरह त्रस्त हो चुके हैं. वो कहता है, “पंजाब का हाल देख लो पूरा पंजाब धरने पर बैठा हुआ है. हमने तो गलती कर दी है. इन्होंने हमसे तो झूठे वादे करके वोट ले लिए. लेकिन आप लोगों से हम विनती करने आए हैं कि आम आदमी पार्टी को वोट करने की गलती मत कर देना.”  

Advertisement
 

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक  ने लिखा, “पंजाब के किसान गुजरात में जाकर लोगों को आम आदमी पार्टी के झूठे वादों के बारे में बता रहे हैं.” इस पोस्ट का  देखा जा सकता है. 

इंडिया टुडे फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो गुजरात का नहीं बल्कि हरियाणा है. जहां हाल ही में आदमपुर विधासभा सीट पर उपचुनाव हुआ था. इस उपचुनाव से पहले पंजाब से पूर्व सैनिक आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रचार करने आए थे. 

कैसे पता लगाई सच्चाई  

वायरल वीडियो में एक जगह कुछ लोग धरना देते दिख रहे हैं. जिसके पीछे एक बैनर लगा है. जिसपर खैरमपुर ग्रामसभा लिखा हुआ है. कीवर्ड सर्च के जरिए हमें पता चला कि ये ग्रामसभा हरियाणा के आदमपुर इलाके में आती है. हमें  की एक रिपोर्ट भी मिली. जिसके मुताबिक खैरमपुर में चल रहे इस धरने में लोगों से मिलने आदमपुर विधानसभा के प्रत्याशी भी पहुंचे थे. इस रिपोर्ट में भी वही बैनर है जो वायरल वीडियो में दिख रहा है.  

थोड़ी और खोजबीन करने पर पर हमें  पर एक नवंबर को अपलोड हुई एक वीडियो रिपोर्ट मिली. इस रिपोर्ट के विजुअल्स वायरल वीडियो के विजुअल्स से काफी मिलते-जुलते हैं. इस रिपोर्ट में साफ-साफ बताया गया है कि पंजाब से आए लोग पूर्व सैनिक हैं, जो आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले इस इलाके में आम आदमी पार्टी का विरोध करने आए थे.  

Advertisement

इसके अलावा हमें एक फेसबुक पेज  पर भी न्यूज रिपोर्ट के फॉर्मेट में एक नवंबर को अपलोड हुआ एक वीडियो मिला, जो वायरल वीडियो से मिलता-जुलता है. इसके साथ लिखा था, किसान आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले पंजाब के साबका फौजियों ने आदमपुर उपचुनाव में खोला मोर्चा: पंजाब सीएम मान और आप पार्टी मुर्दाबाद के लगे नारे”. 

ये पूर्व सैनिक पंजाब में गार्डिअंस ऑफ गवर्नेंस यानी GoG स्कीम की दोबारा बहाली की मांग कर रहे थे. साल 2017 कांग्रेस सरकार के दौरान लॉन्च हुई. इस स्कीम के तहत गांवों में सरकारी योजनाओं की निगरानी रखने के लिए पूर्व सैनिकों को तैनात किया जाता था. जिसके लिए उन्हें एक निश्चित मानदेय भी मिलता था. 

आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस . जिसका विरोध किया जा रहा है. 

तीन नवंबर को आदमपुर में उपचुनाव का नतीजा छह नवंबर को आया था. इसमें बीजेपी प्रत्याशी भव्य विश्नोई को जीत हासिल हुई, जबकि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सतिंदर सिंह की जमानत जब्त हो गई थी. साफ है, हरियाणा में आम आदमी पार्टी के विरोध का वीडियो गुजरात का बताकर शेयर किया जा रहा है.   

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Advertisement