scorecardresearch
 

पहले सत्र में ही पिछड़ गए थे: धोनी

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों दूसरे क्रिकेट टेस्ट में यहां पारी और 68 रन की शिकस्त के बाद हार के लिए पहले सत्र में बल्लेबाजी क्रम के ढहने और विरोधी कप्तान माइकल क्लार्क के तिहरे शतक को जिम्मेदार ठहराया.

Advertisement
X
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों दूसरे क्रिकेट टेस्ट में यहां पारी और 68 रन की शिकस्त के बाद हार के लिए पहले सत्र में बल्लेबाजी क्रम के ढहने और विरोधी कप्तान माइकल क्लार्क के तिहरे शतक को जिम्मेदार ठहराया.

भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 181 रन पर ढेर हो गई थी जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 659 रन के विशाल स्कोर पर पारी घोषित की थी. भारत को अंतत: चौथे दिन पारी और 68 रन की शिकस्त का सामना करना पड़ा और वह श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ गया है. यह हार भारत की विदेशी सरजमीं पर लगातार छठी शिकस्त है.

धोनी ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा कि हम पहले दिन पहले सत्र में ही पिछड़ गए थे. कुछ बल्लेबाज अच्छी गेंद पर आउट हुए जिसके बाद क्लार्क और पोंटिंग ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने शानदार साझेदारी की. उन्होंने कहा कि यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट था. क्लार्क ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. उसने विकेट की तेजी को भांप लिया और पोंटिंग तथा हसी ने उनका अच्छा साथ निभाया. धोनी हालांकि पर्थ में 13 जनवरी से शुरू हो रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट में वापसी को लेकर आशावान हैं. उन्होंने कहा कि बेशक हम वहां जीत सकते हैं. हम कितनी भी मुश्किल में हों, हम पर्थ में जीतने की कोशिश करेंगे.

Advertisement

नाबाद तिहरे शतक के लिए मैन आफ द मैच बने ऑस्‍ट्रेलियाई कप्तान क्लार्क ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाकर काफी खुश थे. क्‍लार्क ने कहा कि बिलकुल सपाट पिच पर यह जीत शानदार है. क्लार्क ने बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर 20 भारतीय विकेट हासिल करने के लिए अपने गेंदबाजों की तारीफ भी की.

उन्होंने कहा कि इस पिच पर 10 विकेट हासिल करना मुश्किल था लेकिन हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. मैं प्रदर्शन में निरंतरता की बात कर रहा था और हमारे खिलाड़ी ऐसा ही कर रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement