scorecardresearch
 

e-एजेंडा: जफरुल इस्लाम पर बोले नकवी- हमारी सरकार में होते तो कान पकड़कर बाहर कर देते

ई-एजेंडा आजतक की तीसरी कड़ी जान भी जहान भी के मंच पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शामिल हुए. इस दौरान नकवी ने हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया. दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम के द्वारा सोशल मीडिया पर लिखे गए पोस्ट को लेकर नकवी ने जफरुल पर करारा हमला बोला.

Advertisement
X
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच इंडिया टुडे ग्रुप ई-एजेंडा आजतक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है. ई-एजेंडा आजतक की तीसरी कड़ी 'जान भी जहान भी' के मंच पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शामिल हुए. इस दौरान नकवी ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम को लेकर कहा कि हमारी सरकार में होते तो कान पकड़ बाहर कर देते, लेकिन वो दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के तहत आते हैं.

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारत में आज देश में धार्मिक, सामाजिक और सुरक्षा को लेकर कोई भेदभाव नहीं हो रहा है. इसी का नतीजा है कि मुस्लिम समुदाय ने हर क्षेत्र में तरक्की की है. पीएम मोदी ने 2 करोड़ आवास बनाए हैं तो उसके बंटवारे में कोई भेदभाव नहीं किया गया है. मैं तुक्कों पर नहीं बल्कि तर्कों और तथ्यों के आधार पर कह रहा हूं.

Advertisement

नकवी ने कहा कि देश में आज समावेशी सोच पर कोई सवाल खड़े नहीं कर पा रहा है. इसीलिए झूठा और गुमराह करने वाले गैंग घूम रहे हैं जो सुनियोजित तरीके से देश को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं. ऐसे लोग देश विरोधी मानसिकता के साथ काम कर रहे हैं. दुनिया में भारत की छवि को कैसे ध्वस्त किया जाए इसकी साजिश कर रहे हैं. जफरुल इस्लाम का नाम लिए बगैर नकवी ने कहा कि वह अगर हमारी सरकार के अंदर होते तो कान पकड़कर निकाल देते, वो तो दिल्ली सरकार के तहत आते हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है तो इस देश के बहुसंख्यक समुदाय की वजह से है. हमारा पड़ोसी पाकिस्तान इस्लामिक देश बन गया. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में साइबर ठगों की टीम से सावधान रहना होगा. वो सोशल मीडिया के जरिए एंटी सोशल काम कर रहे हैं, इस बात से हमें होशियार रहने की जरूरत है. इसके बावजूद हमारे देश में काफी सकारात्मक काम हो रहा है. 95 फीसदी हिंदू-मुस्लिम एक दूसरे की मदद कर रहे हैं. हिंदू की अर्थी को मुस्लिम कंधा दे रहे हैं तो ऐसे ही हिंदू भी मुस्लिम की मदद कर रहे हैं.

बता दें कि ई-एजेंडा आजतक कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' से हुई. इसके बाद मोदी सरकार के बाकी केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को लेकर अपनी बात रखी और कहा कि किसानों का कर्ज माफ करना समस्या का समाधान नहीं है. वहीं, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और जितेंद्र सिंह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

Advertisement

Advertisement
Advertisement