scorecardresearch
 

एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा ने 1 साल बाद दिखाई नन्हे राजकुमार की पहली झलक, इमोशनल हुआ पति, बोली- हम खूब रोए

एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा के लिए आज 9 जून का दिन काफी खास है. इसी दिन एक साल पहले एक्ट्रेस ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया था और आज एक साल बाद उन्होंने अपने लाडले की पहली झलक फैंस को दिखाई है.

Advertisement
X
इमोशनल हुईं शिरीन मिर्जा (Photo: Instagram @shireenmirza)
इमोशनल हुईं शिरीन मिर्जा (Photo: Instagram @shireenmirza)

'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा ने फैंस को बड़ी ट्रीट दी है. एक्ट्रेस ने 1 साल के बाद अपने नन्हे राजकुमार की पहली झलक दिखाई है. आज 9 जून को बेटे के पहले बर्थडे पर शिरीन ने अपने लिटिल प्रिंस का चेहरा रिवील कर दिया है. यह पल उनके लिए काफी भावुक और यादगार है. 

शिरीन ने दिखाया बेटे का चेहरा

एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा ने पिछले साल 9 जून को अपने पहले बेटे को जन्म दिया था. शादी के 4 साल बाद एक्ट्रेस की सूनी गोद भरी थी. बेटे के जन्म के बाद से ही शिरीन अपने लाडले संग बिताए हर एक मोमेंट को फैंस संग शेयर करती रहीं. मगर उन्होंने अब तक नन्हे लाडले का चेहरा नहीं दिखाया था. 

लेकिन आज 9 जून को बेटे के पहले बर्थडे पर शिरीन ने आखिर अपने लिटिल प्रिंसेस चेहरे फैंस को दिखा दिया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटे की क्यूट और एडोरेबल वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस और उनके पति अपने लाडले बेटे संग पार्क में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mirzashireen (@shireenmirza)

इमोशनल हुईं शिरीन

बेटे का वीडियो शेयर करते हुए शिरीन ने इमोशनल नोट लिखा- आज आखिरकार हम अपने दिल का सबसे कीमती हिस्सा आपके साथ साझा कर रहे हैं. हमारा बेबी, हमारी दुनिया, हमारा सबकुछ. 

Advertisement

शिरीन ने आगे लिखा- इस रील से हमारी बहुत सारी फीलिंग्स जुड़ी हैं. हम उसे देखकर इतनी बार रोए हैं. हम यह सोचकर हैरान हैं कि कैसे पूरा एक साल पलक झपकते ही बीत गया. हम दिल में कहीं न कहीं यह जानते हैं कि तुम फिर कभी इतने छोटे नहीं रहोगे. यह एहसास एक साथ ब्लेसिंग और दिल टूटने जैसा महसूस होता है. अल्लाह तुम्हें महफूज रखे. दुआ है कि अपने सबसे मुश्किल दिनों में भी तुम कभी खुद को अकेला महसूस न करो. चाहे जो हो जाए, तुम्हारी जिंदगी हमेशा रोशनी का रास्ता ढूंढ ही ले. 
 

शिरीन मिर्जा के बेटे की पहली झलक देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. एक्ट्रेस के बेटे की क्यूटनेस पर फैंस दिल हार रहे हैं. सोशल मीडिया शिरीन के नन्हे राजकुमार की तस्वीरें वायरल हो गई हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement