scorecardresearch
 

तुलसी की शादी, अनुपमा के आंसू, टीआरपी लाने में हुए फेल, वसुधा ने मारी बाजी

टेलीविजन पर इस हफ्ते भी जी टीवी के शोज की बादशाहत दिखी. वहीं स्टार प्लस के दोनों सीरियल्स क्योंकि सास भी 2 और अनुपमा का स्ट्रगल कायम रहा. इसके अलावा कलर्स टीवी के भी दो शो अपना दम दिखाते नजर आए.

Advertisement
X
तुलसी को लगा डबल झटका! (Photo: Screengrab)
तुलसी को लगा डबल झटका! (Photo: Screengrab)

टेलीविजन की दुनिया पर हर हफ्ते कोई नया सीरियल राज करता नजर आता है. पिछले काफी वक्त से हमने जाना कि एकता कपूर का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 टीआरपी के मामले में सभी रिकॉर्ड्स तोड़ रहा था. कई महीनों तक शो टॉप पर रहा. लेकिन बीते हफ्ते में अचानक जी टीवी के शो वसुधा ने इसे नीचे नंबर 2 पर धकेल दिया. 

वसुधा में आए ट्विस्ट को जनता का प्यार और सपोर्ट दोनों मिला. जबकि एकता के शो को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. शो में आकाशदीप सहगल अंश गुजराल के बेटे रियो बनकर लौटे थे, जो एक बहुत बड़ा ट्विस्ट था. लेकिन फैंस को वो पसंद नहीं आया. अब एकता के शो को लगातार नुकसान हो रहा है. 

तुलसी के शो की गिरी टीआरपी

पिछले हफ्ते टीआरपी चार्ट में नंबर 2 पर रहना वाला क्योंकि सास भी 2 शो, इस हफ्ते तीसरे नंबर पर आया. वहीं वसुधा ने नंबर 1 की पोजिशन कायम रखी. इस हफ्ते नंबर 2 पर जी टीवी का ही शो गंगा माई की बेटियां है. वहीं नंबर 4 पर जी टीवी के शो तुम से तुम तक को जगह मिली है. स्टार प्लस का एक और हिट शो अनुपमा पिछले हफ्ते की तरह, इस बार भी नंबर 5 पर कायम दिखा. 

Advertisement

वैसे इस बार कलर्स टीवी के दो शो ने भी टीआरपी की रेस में अपना दम दिखाया है. रियलिटी शो लाफ्टर शेफ सीजन 3, 1.5 रेटिंग के साथ नंबर 6 पर आ पहुंचा है और अनुपमा को कड़ी टक्कर दे रहा है. वहीं एकता का शो नागिन 7, जो जल्द बंद होने जा रहा है वो भी नंबर 7 पर बना हुआ है. टॉप 10 की रेस में बाकी सीरियल्स स्टार प्लस के हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा और क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं, नंबर 8-9 और 10 पर बने नजर आए हैं. 

अब क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 क्यों इस तरह टीआरपी के मामले में कमजोर हो रहा है, इसका पता एकता कपूर को जल्द ही निकालना होगा. वरना उनके शो का टीवी पर राज जल्द खत्म हो सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement