scorecardresearch
 

तारक मेहता शो के 'बाघा' के घर पसरा मातम, पिता अरविंद वेकारिया का निधन

गुजराती थिएटर के मशहूर अभिनेता और निर्देशक अरविंद वेकारिया का निधन हो गया है. वह TMKOC में बाघा का किरदार निभाने वाले तन्मय वेकारिया के पिता थे. उनके निधन से गुजराती कला जगत और 'तारक मेहता' परिवार में शोक की लहर है.

Advertisement
X
बाघा के पिता का निधन (Photo: Screengrab)
बाघा के पिता का निधन (Photo: Screengrab)

मनोरंजन जगत और खासकर गुजराती थिएटर से एक दुखद खबर सामने आई है. गुजराती रंगमंच के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर अरविंद वेकारिया का निधन हो गया. वो मशहूर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'बाघा' का किरदार निभाने वाले एक्टर तन्मय वेकारिया के पिता थे.

TMKOC और गुजराती कला जगत में शोक

अरविंद वेकारिया के निधन से पूरे गुजराती कला जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है. वे अपनी बेहतरीन और बहुमुखी अभिनय शैली के लिए जाने जाते थे. उन्होंने कई दशकों तक गुजराती थिएटर की सेवा की. एक मजबूत अभिनेता होने के साथ-साथ उन्होंने कई नाटकों का सफल निर्देशन और निर्माण भी किया था.

उनकी 'बापा कमाल दीकरा धमाल' और 'गुज्जूभाईनी गोलमाल' जैसी नाटकों में निभाई गई भूमिकाएं काफी फेमस हुई थीं. उन्होंने 'अजब करामत' में भी अभिनय किया था. पारिवारिक नाटक 'घर घरनी वात' में अभिनय के साथ-साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली थी. 'रिटर्न टिकट', 'चिंगारी', 'जीवन चौपाट' और 'शिकार' जैसे नाटकों के जरिए उन्होंने नई पीढ़ी के कलाकारों को हमेशा प्रेरित किया.

CINTAA यानी सिने और टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने एक पोस्ट शेयर कर उनके निधन की जानकारी दी है.

Advertisement

'तारक मेहता...' में भी किया था कैमियो

जिस 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो से उनके बेटे तन्मय वेकारिया को देशभर में 'बाघा' के रूप में पहचान मिली, उसी शो में अरविंद वेकारिया ने भी एक छोटा लेकिन अहम कैमियो किया था. उन्होंने शो में एक जौहरी (ज्वेलर) की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

तन्मय ने भी अपने पिता के मार्गदर्शन में थिएटर से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस, गुजराती थिएटर से जुड़े कलाकारों और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम ने तन्मय वेकारिया और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.

'बाघा' का भावुक वीडियो हुआ था वायरल

कुछ दिनों पहले ही तन्मय वेकारिया का 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट से एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में वो काफी भावुक हो गए थे और सेट पर ही फूट-फूटकर रोने लगे थे. उनकी हालत देखकर मेकर्स को कुछ समय के लिए शूटिंग रोकनी पड़ी थी. बाद में उन्होंने बताया था कि उन्हें अपनी मां की याद आ गई थी, जिसकी वजह से वो भावुक हो गए थे.

Advertisement

मालूम हो कि तारक मेहता शो को ये दूसरा झटका है. कुछ वक्त पहले ही शो में दयाबेन का किरदार निभा चुकीं दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का भी देहांत हो गया था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement