कलर्स का शो द 50 चर्चा में बना हुआ है. शो फिनाले के नजदीक है. फिनाले से पहले शो में काफी सारा धमाल मचने वाला है. द 50 में रिद्धि डोगरा और सिवेट तोमर के बीच नजदीकियां बढ़ती दिखीं. सिवेट ने तो शो में प्रपोज तक कर डाला. वो भी इस बात की परवाह किए बिना कि रिद्धि उम्र में उनसे बड़ी हैं और तलाकशुदा हैं. शो से बाहर आते ही सिवेट अपनी बात से मुकर गए और उन्होंने खुद को सिंगल बताया.
बात से मुकरे सिवेट
द 50 से बाहर आने के बाद सिवेट से पूछा गया कि आपने रिद्धि को प्रपोज किया है, तो उन्होंने कहा कि मैंने किसी को प्रपोज नहीं किया है. सुनते नहीं हो क्या मैंने दोस्त बोला था. मैंने दोस्त बोला था और कुछ नहीं बोला था. इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़े और कहा कि दुआएं देना बस.
जबिक शो के अंदर उन्हें कई बार रिद्धि से फ्लर्ट करते देखा गया. एक टास्क के दौरान उन्होंने एक्ट्रेस प्रपोज कर दिया था, जिसे देखकर सबको लगा कि उन्हें सच में प्यार हो गया है. शो से बाहर आने के बाद सिवेट का ये बदला रूप सबके लिए शॉकिंग है. देखना होगा कि रिद्धि, सिवेट की बातों पर कैसे रिएक्ट करती हैं.
इससे पहले सिवेट एमटीवी स्प्लिट्सविला 5 में भी अनिका शर्मा के साथ रिश्ते में आए थे. लेकिन शो खत्म होने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया. शो में उन्होंने अनिका से शादी की बात कही थी. यहां तक कि उन्होंने बेटी भी प्लान कर ली थी.
ट्रोल हुए सिवेट
द 50 में जब सिवेट ने रिद्धि से अपने दिल की बात कही, तो सोशल मीडिया पर उनके और अनिका के वीडियो वायरल होने लगे. इसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया. यूजर्स का कहना है कि उन्होंने शो में बने रहने के लिए रिद्धि संग लव एंगल चलाया. रिद्धि उम्र में सिवेट से 13 साल बड़ी हैं. एक्ट्रेस की शादी राकेश बापट से हुई थी, लेकिन उनका तलाक हो गया.
तलाक के बाद भी रिद्धि और राकेश अच्छे दोस्त हैं. मुश्किल समय में दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े दिखते हैं.