scorecardresearch
 
Advertisement

रिद्धि डोगरा

रिद्धि डोगरा

रिद्धि डोगरा

रिद्धि डोगरा (Ridhi Dogra) एक जानी-मानी भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रतिभा से मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई. 'The 50' के कंटेस्टेंट्स में से एक रिद्धि की महल में एंट्री हो रही है.

रिद्धि डोगरा का जन्म 22 सितंबर 1984 को दिल्ली में हुआ था. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली से ही पूरी की और फिर कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. रिद्धि शुरू से ही क्रिएटिव फील्ड की ओर आकर्षित थीं, और उन्होंने कुछ समय तक श्यामक डावर डांस अकादमी में भी प्रशिक्षण लिया.

रिद्धि डोगरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर की थी और फिर धीरे-धीरे टीवी इंडस्ट्री की ओर रुख किया. उन्हें पहला बड़ा ब्रेक टीवी सीरियल "मर्यादा: लेकिन कब तक?" (2010) से मिला, जिसमें उन्होंने 'प्रिया' का किरदार निभाया. 

रिद्धि ने कई हिट टीवी शो में काम किया है, जिनमें "Woh Apna Sa", "Savitri", "Laal Ishq", और "Nach Baliye 6" जैसे रियलिटी शो शामिल हैं. हाल ही में, वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय हुई हैं और "Asur", "The Married Woman", और "Badtameez Dil" जैसी वेब सीरीज में दमदार भूमिकाएं निभाई हैं.

रिद्धि डोगरा की शादी अभिनेता राकेश बापट से हुई थी, लेकिन कुछ वर्षों बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया. 

और पढ़ें

रिद्धि डोगरा न्यूज़

Advertisement
Advertisement