scorecardresearch
 

ब्रेन स्ट्रोक के बाद वेंटिलेटर पर थे पिता, करानी पड़ी सर्जरी, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसा है हाल

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम के पिता की ब्रेन की सर्जरी हुई है. सर्जरी के बाद एक्टर के पिता की हालत में थोड़ा सुधार हो रहा है. मगर अब उन्हें दूसरी समस्याएं होने लगी हैं. पिता का हेल्थ अपडेट देते हुए शोएब इमोशनल हो गए.

Advertisement
X
अब कैसी है दीपिका के ससुर की तबीयत? (Photo: Screengrab)
अब कैसी है दीपिका के ससुर की तबीयत? (Photo: Screengrab)

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक तरफ दीपिका कक्कड़ का कैंसर का इलाज चल रहा है. वहीं, शोएब के पिता बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं. शोएब के पिता को ब्रेन स्ट्रोन हुआ, जिसकी वजह से उनके दिमाग में ब्लीडिंग हुई और फिर ब्लड क्लॉट जम गया.

कैसी है शोएब के पिता की हालत?

ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद से शोएब के पिता की कंडीशन खराब थी. उनके पिता ने रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया था. उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी. मगर अब उनकी सेहत में थोड़ा सुधार हो रहा है. शोएब ने फैंस को पिता का हेल्थ अपडेट दिया है. 

शोएब ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया कि पिछले एक हफ्ते से उनके पिता की कंडीशन काफी क्रिटिकल थी. उनके पिता को 2 दिन के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था, क्योंकि उनकी दिल की धड़कन लगातार बढ़ रही थी और ब्लड प्रेशर भी ऊपर-नीचे हो रहा था. पिता को सांस लेने में भी उन्हें दिक्कत हो रही थी. 

पिता की हुई सर्जरी

इस बुधवार को पिता की ब्रेन की सर्जरी हुई है. ब्रेन में छेद करके जमा हुआ ब्लॉड क्लॉट निकाला गया है. सर्जरी सफल हुई. सर्जरी के 2 दिन बाद अब उनके पिता ने हल्का-हल्का रिस्पॉन्ड करना शुरू किया है. 

Advertisement

मगर इसी बीच उन्हें दूसरी दिक्कत भी होने लगीं. उनके पिता मुंह से कुछ खा नहीं पा रहे हैं, इसलिए फूड पाइप के जरिए उन्हें खाना दिया जा रहा है. अब उनके पिता के पेट और इंटेस्टाइन में बबल्स बन गए हैं. अगर 2-3 दिन में वो ठीक नहीं होते, तो फिर एक और सर्जरी करके वो निकलने पड़ेंगे. हालांकि, राहत की बात ये है कि अब उनके पिता को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है. हार्ट रेट भी अब थोड़ा नॉर्मल हो गया है. 

इमोशनल हुए शोएब

शोएब ने कहा कि पिछला एक हफ्ता उनके लिए काफी मुश्किल रहा है. हालांकि, पिता की हेल्थ कंडीशन में अब थोड़ा सुधार हुआ है. शोएब ने फैंस से उनके पिता के लिए दुआएं करने की रिक्वेस्ट की है. पिता की हेल्थ अपडेट देते हुए शोएब इमोशनल हो गए. फैंस शोएब को मुश्किल वक्त में हिम्मत से काम लेने की सलाह दे रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement