पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने इसी साल फरवरी में सोफी शाइन से शादी की थी. ये शिखर की दूसरी शादी है.
सोफी और धवन हाल ही में शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' में गेस्ट बने. यहां शिखर ने लेडीलव पर प्यार लुटाया.
उन्होंने सोफी संग अपनी लव स्टोरी को रिवील किया. सोफी ने बताया कि मिसेज धवन होकर वो इंडिया की हो गई हैं.
शिखर ने कहा- जब मैं पहली बार सोफी से मिला. हम एक रेस्टोरेंट में थे. हमारा नैन मटक्का हुआ, बात होनी शुरू हुई.
सोफी का ये रिएक्शन देखकर शिखर हंसने लगे. उन्होंने सोफी से कहा- पगली, तू समझी नहीं. ये खुलासा सुनकर सेट पर सभी हंसने लगे.
सोफी ने बताया कि उन्हें इंडिया पसंद है. यहां का खाना बेहद अच्छा है. वो थोड़ी-थोड़ी हिंदी भी सीख गई हैं.
शो के सेट पर शिखर और सोफी की केमिस्ट्री देखकर फैंस का दिन बन गया है. उन्होंने दोनों को आइडल कपल बताया.