scorecardresearch
 
शिल्पा शिंदे का शादी का इरादा नहीं, कहा- सिंगल ही अच्छी

बिग बॉस 11 का खिताब जीतने के बाद शिल्पा शिंदे हर जगह छाई हुई हैं. उनकी हर हरकत मीडिया में सुर्खियां बना देती हैं. 40 साल की हो चुकीं शिल्पा से अक्सर लोग पूछते हैं कि वो शादी कब करेंगी? इस पर उनका कहना है कि फिलहाल उनका शादी का इरादा नहीं है.

Advertisement
X
शिल्पा शिंदे

SptoboyE से बात करते हुए उन्होंने कहा- मैं यह नहीं कह रही कि मैं कभी शादी नहीं करूंगी. मुझे नहीं पता भविष्य में मेरे लिए क्या लिखा है? लेकिन मैं आपको बता दूं कि अभी मैं शादी के बारे में सोच भी नहीं रही. मुझे सिंगल बहुत अच्छा लग रहा है. मेरे पास बहुत फ्रीडम है.

शादी के बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि शादी बड़ी चीज है और बड़ा फैसला भी. पार्टनर और मेरी सोच मिलनी चाहिए. हम लोगों की लाइफ स्टाइल को नजर में रखते हुए, वो होना बहुत मुश्किल है.

Advertisement

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो किसी पुरुष की कंपनी को मिस नहीं करतीं. इस पर हंसते हुए उन्होंने जवाब दिया- नहीं, बिल्कुल भी नहीं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement