शाहिद कपूर को मस्ती भरे मूड में या अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक अंदाज में तो आपने कई बार देखा होगा. इस बार दोनों कॉफी विद करण में एकसाथ नजर आए हैं. इन दोनों ने कई खुलासे किए. शाहिद कपूर और मीरा, दोनों ही अपने-अपने 'एक्स' के बारे में खुलकर बोलते नजर आए.
एक्स पार्टनर्स के बारे में बोले शाहिद-मीरा
शाहिद ने बताया कि मैंने अपनी कुछ एक्स गर्लफ्रेंड्स को शादी में बुलाया था लेकिन कोई नहीं आई. के एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स के बारे में शाहिद ने कहा कि मैं जब
भी मीरा के दोस्तों से मिलता हूं तब मुझे इनके एक्स के बारे में कुछ ना कुछ पता चलता है.

ऐज गैप का कई बार जिक्र
ने अपने अपनी और मीरा के ऐज गैप का जिक्र शो में कई बार किया. उन्होंने कहा कि उन्हें जलन होती है जब मीरा को उनसे 10 साल छोटे लड़कों पर क्रश
होता है. जब रैपिड फायर राउंड में करण ने मीरा को रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा में किल, मैरी, हुकअप का ऑप्शन दिया तो शाहिद ने कहा, 'गो बेबी, सब तुम्हारी एज के हैं.
The love-struck couple - & set some serious on !
— Star World (@StarWorldIndia)
ये होगी शादी टूटने की वजह
रैपिड फायर राउंड के दौरान करण ने मीरा से पूछा अगर आपकी शादी कभी टूटी तो उसकी क्या वजह हो सकती है? इस पर मीरा ने बहुत कॉन्फिडेंस के साथ कहा,
'मेरे सुसराल वाले कभी हमारे बीच दखल नहीं देते, हम लोग बोर नहीं हैं, हम लोगों के बीच अच्छा सेक्स है, तो अगर शाहिद मुझे कभी धोखा देते हैं तो ये ही होगी
शादी टूटने की वजह.
जब मीरा को लगा शाहिद के छोटे भाई से होगी शादी
आगे मीरा ने बताया कि अरेंज मैरिज में उम्र एक बड़ा फैक्टर होता है. ऐसे में जब शाहिद के घर से रिश्ता आया तो उनकी मां को लगा कि शाहिद के छोटे भाई
रुहान का रिश्ता है क्योंकि शाहिद की उम्र मीरा से बहुत ज्यादा है. वहीं शाहिद ने बताया कि जब उन्हें बताया गया कि लड़की 21 साल की है उनका पहला रिएक्शन
था कि यह तो पागलपन है.

. setting a benchmark for all the husbands out there!
— Star World (@StarWorldIndia)
प्रेग्नेंसी लेकर आई हम दोनों को करीब
से बहुत प्यार करती हैं और दोनों को इस बात का एहसास तब हुआ जब मीरा प्रेग्नेंट थीं. शाहिद ने कहा कि मैं खुश हूं कि मीरा जल्दी मां बनी. इसी वजह से हम दोनों ज्यादा करीब आए.