scorecardresearch
 

काजोल बैग में रखती हैं खास चीज, रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल को ट्रैवलिंग करना पसंद है. वह अक्सर काम के सिलसिले में खूब ट्रैवल करती हैं. ऐसे में वह बैग में एक सामान जरूर रखती है और कहती हैं कि इसके बिना उनकी ट्रैवलिंग अधूरी है.

Advertisement
X
काजोल सफर के दौरान अपने साथ रखती है यह चीज
काजोल सफर के दौरान अपने साथ रखती है यह चीज

अक्सर लोग सफर के दौरान अपने बैग में कुछ ना कुछ खाने-पीने का सामान रखते है. चाहे वह आम लोग हो या एक्टर्स सभी लोग अपने साथ कुछ ना कुछ रखते ही हैं. कोई अपने साथ स्नैक्स रखता है तो कोई फल रखता है. लेकिन एक्ट्रेस काजोल जो रखती हैं उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे.

एक्टर्स की ट्रैवल हैबिट्स अक्सर चर्चा में रहती हैं. काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वह सफर के दौरान अपने साथ काला नमक रखती है. काजोल ने कहा, 'मुझे काला नमक रखना पसंद है. ये वह चीज है जो मैं हमेशा अपने साथ ही रखती हूं. कभी-कभार मुझे खाने में नमक कम लगता है तो मैं काला नमक का डाल देती हूं. काला नमक से खाने में टेस्ट बढ़ जाता है. वह फ्लेवर देता है जो नॉर्मल नमक नहीं देता है. आप इसे चिप्स पर डाल सकते है और आप इसे अपने सारे खाने में भी डाल सकते हैं.

काजोल के लिए काला नमक सफर का एक छोटा-सा जरूरी साथी है. उन्हें इसका स्वाद बहुत पसंद है और जरूरत पड़ने पर यह खाने में भी डालती है ताकि खाना चटपटा बने. ऐसे में एक्ट्रेस की यह देसी ट्रैवल हैबिट वाकई में काफी रिलेटेबल है. वह भी आम लोगों के तरह ही अपने साथ सफर के दौरान काला नमक रखती हैं. 

Advertisement

अगर काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछले साल फिल्म 'सरजमीन' में नजर आई थी जिसमें उन्होंने पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ काम किया था. इसके अलावा वह 'मां' और 'दो पत्ती' में नजर आई थी. काजोल ने अपने 34 साल के फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. उन्होंने रोमांटिक फिल्म 'बेखुदी' से अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत की थी. इसमें उनके साथ कमल सरदाना मुख्य भूमिका में थे. हालांकि उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. इस फिल्म के रिलीज के एक साल के बाद उन्होंने फिल्म बाजीगर की जिसने उनके करियर में चार चांद लगा दिया और उन्हें इस फिल्म से खूब शोहरत मिली .

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement