scorecardresearch
 

बिग बॉस में फिर जाने को तैयार है जुबैर खान, पढ़ें उसकी शर्त

जुबैर खान ने कहा कलर्स ने दिया है शो पर वापिस लौटने का ऑफर, लेकिन लौटूंगा तभी जब पूरी होगी ये शर्त....

Advertisement
X
Bigg boss11
Bigg boss11

बिग बॉस 11 शो से बाहर हुए जुबैर खान का गुस्सा शो के होस्ट सलमान खान पर इस कदर फूटा है कि वो अब थमने का नाम ही नहीं ले रहा. आए दिन अपने वीडियो और मीडिया के सामने जुबैर सलमान के खि‍लाफ कई शॉकिंग बयान देते नजर आ रहे हैं. अब जुबैर ने कहा है कि अगर बिग बॉस उन्हें वापिस बुलाना चाहता है तो उन्हें उनकी एक शर्त माननी होगी...

indianexpress.com को दिए गए इंटरव्यू में जुबैर एक बार फिर बिग बॉस, सलमान खान और कंटेस्टेंट के खि‍लाफ बयान देते नजर आए हैं.

ये है वो शर्त

जुबैर ने वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि जैसे ही वो बिग बॉस से बाहर निकले कलर्स चनैल ने उनसे बात की और उन्हें शो पर वापि‍स लौटने को कहा. जुबैर ने कहा- 'कलर्स के इस ऑफर पर मैंने साफ कहा कि मैं एक ही शर्त पर शो पर वापसी कर सकता हूं अगर सलमान खान खुद मेरे से माफी मांगे और स्वीकारे की जो उन्होंने मेरे साथ किया वो गलत था.'

Advertisement

जुबैर ने आगे ये भी कहा कि जब वह लोनावला वापिस लोटे तो लोगों ने उनसे कहा कि वह बिग बॉस में बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहे थे. यहां तक कि पेनलिस्ट का भी यही मानना था कि वे अच्छा खेल रहे हैं. जुबैर ने सवाल उठाया कि जब मुझे हर कहीं से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था तो वोट कैसे कम मिल सकते हैं?

सलमान के बाद अब कलर्स पर करूंगा केस

जुबैर ने इंटरव्यू में कलर्स चैनल के कंटेंट को लेकर भी सवाल उठाए. जुबैर ने कहा कि उनकी जिंदगी की जो सच्चाई थी वो छिपाई गई और वो जो नहीं हैं टीआरपी बटोरने के लिए चैनल पर वो दिखाया. उदाहरण के तौर पर जुबैर ने कहा कि वह पहले चरस के आदी थे लेकिन वह इससे उबरे और फिर उन्होंने एक नए इंसान के तौर पर अपनी इमेज बनाई लेकिन बिग बॉस ने मेरी जिंदगी की ये पॉजिटिव साइड कभी नहीं दिखाई.

जुबैर ने बिग बॉस शो के मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि शो के दौरान कंटेस्टेंट अर्शी खान लोगों को प्रताड़ि‍त करने के लिए घर में कुरान की आयतों का सहारा लेती है, धर्म को गलत तरीके से इस्तेमाल करती है. चैनल आसानी से वो सब एडिट कर देता है. जुबैर बोले-'मैं पूछना चाहता हूं कि सलमान अर्शी खान के खि‍लाफ क्यों नहीं बोलते? क्यों उसके गलत व्यवहार पर पर्दा डाला जाता है सिर्फ इसलिए की वो TRP दे रही हैं और अंडरवर्ल्ड से नहीं हैं.

Advertisement

जुबैर ने कहा कि रियलिटी शो पर उनकी गलत छवी दिखाए जाने के लिए वह अब सलमान खान के बाद कलर्स चैनल पर भी पुलिस शि‍कायत दर्ज करवाएंगे.

Advertisement
Advertisement