scorecardresearch
 

गोपी बहू को मिला पीएम का खत, स्वच्छता अभियान से जुड़ेंगी

गोपी बहू यानि देवोलीना भट्टाचार्जी को पीएम मोदी ने लेटर लिखा है. लेटर में पीएम ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान से जुड़कर देश में स्वच्छता का संदेश फैलाने का आग्रह किया.

Advertisement
X
देवोलीना भट्टाचार्जीं
देवोलीना भट्टाचार्जीं

'साथ निभाना साथिया' फेम गोपी बहू यानि देवोलीना भट्टाचार्जी की खुशी का ठिकाना ही नहीं है. वजह ही कुछ ऐसी है कि कोई भी फूले ना समाए. सबकी लाडली गोपी बहू को पीएम नरेंद्र मोदी से खत जो मिला है. जिसमें पीएम मोदी ने देवोलीना से 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान से जुड़ने का आग्रह किया है.

गोपी बहू का बिंदास लुक, फोटोशूट के लिए लिया बोल्ड अवतार

इस बात की जानकारी खुद देवोलीना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है. लेटर के लिए देवोलीना ने पीएम मोदी को तहे दिल से धन्यवाद किया है. खत में पीएम मोदी ने लिखा, आने वाले दिनों में गांधी जयंती के अवसर पर हम स्वच्छ भारत अभियान को तेजी से चलाने वाले हैं. स्वच्छता का जिम्मा खुद 125 करोड़ देशवासियों को उठाना होगा. टीवी का लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ता है. आपको हजारों लोग देखते और फॉलो करते हैं. स्वच्छता अभियान में आपका जुड़ना कई लोगों को इंस्पायर करेगा.

Advertisement

 Its my pleasure to b a part of #SwachhataHiSeva movement.Thank you honourable PM @narendramodi ji🙏🏻🙏🏻 #jaihind pic.twitter.com/ISnZMit6m7

देवोलीना स्टार प्लस के शो 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुई थीं. उनकी इसी पॉपुलैरिटी को देखते हुए पीएम ने देवोलीना से 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान से जुड़ने का आग्रह किया. कहा कि सरकार के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़कर देश में स्वच्छता का संदेश फैलाए.

गोपी बहू ने बिग बॉस को किया मना, कहा- ऐसे शोज नहीं करना

पीएम मोदी के इस मिशन में पत्रकार, राजनेता, अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता जुड़ चुके हैं. हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत और अनुष्का शर्मा भी 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान से जुड़ें हैं. रजनीकांत और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की थी.

बताते चलें, 2 अक्टूबर 2014 को मोदी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की थी. उस दौरान भी इस अभियान से कई जानी-मानी हस्तियां जुड़ी थीं. पीएम मोदी की इस पहल की सभी ने सराहना की थी.

Advertisement
Advertisement