अपने गानों पर लोगों को थिरकाने वाले पॉप सिंगर मीका सिंह बहुत जल्द शादी करने वाले हैं. शादी भी मामूली नहीं. सिंगर स्वयंवर करेंगे. अब दूल्हा घोड़ी चढ़ने वाला है तो इससे पहले दोस्तों के लिए ग्रैंड पार्टी तो बनती है. शादी से पहले मीका सिंह की भी बैचलर्स पार्टी होने वाली है.
मीका की होगी बैचलर्स पार्टी
कपिल शर्मा, दलेर मेहंदी समेत मीका सिंह के बाकी करीबी दोस्तों संग बैचलर्स पार्टी होने वाली है. इस पार्टी को दूल्हे राजा मीका सिंह के लिए उनके भाई दलेर मेहंदी और खास दोस्त कपिल शर्मा होस्ट करेंगे. मीका की बैचलर्स पार्टी जोधपुर में होगी, खबरें हैं कि दूल्हे के लिए ग्रैंड बैचलर्स पार्टी का आयोजन किया गया है.
Hansal Mehta Wedding:17 साल बाद हंसल मेहता ने रचाई लिव इन पार्टनर से शादी, बताया क्यों लिया फैसला
दोस्तों संग मचेगा पार्टी में धमाल
14 मई को मीका सिंह के दोस्त कपिल शर्मा स्वयंवर अटेंड करने जोधपुर गए थे. अब कपिल अपने दोस्त के लिए बैचलर्स पार्टी होस्ट करेंगे. कपिल शर्मा, दलेर मेहंदी और बाकी दोस्त मीका सिंह की शादी से पहले उनके बैचलर्स को सेलिब्रेट करेंगे. जोधपुर में सभी दिल खोलकर पार्टी करने वाले हैं. शो 19 जून से स्टार भारत पर ऑनएयर होगा. ऐसा भी कहा जा रहा कई सेलेब्रिटीज बतौर गेस्ट शो में एंट्री करेंगे और मीका को दुल्हन ढूंढ़ने में मदद करेंगे.
Kabhi Eid Kabhi Diwali में साउथ के बड़े स्टार की एंट्री, Salman Khan ने ऑफर किया विलेन का रोल
मीका को मिलेगी उनकी मनपसंद दुल्हन?
मीका सिंह ने पिछले दिनों नया सिंगल शेयर किया है जिसमें वे अपनी फ्यूचर वाइफ की खूबियां बताते दिखे. इस गाने का नाम है मीका दी वोटी. गाने को मीका ने खुद ही लिखा और कंपोज किया है. ये पैपी ट्रैक है, जिसमें मीका सिंह का दुल्हनिया को अलग अलग ट्रैडिशनल वेडिंग आउटफिट और क्षेत्रों से दिखाया गया. मीका के ग्रैंड स्वयंवर के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इस शो को मीका के करीबी दोस्त शान होस्ट करेंगे. मीका से पहले राखी सावंत, राहुल महाजन, रतन राजपूत का स्वयंवर हुआ था. देखना होगा मीका को उनकी मनपसंद वोटी मिली है या नहीं.