भोजपुरी सिनेमा के दिग्गद एक्टर और पॉलिटिशियन मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बिग बॉस से बाहर हो चुकी हैं. रीति को कुछ घरवालों ने मिड वीक एविक्शन में घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया. शो से निकलने के बाद रीति ने बताया है कि उनके बाहर आने पर पिता मनोज तिवारी का रिएक्शन कैसा था?
क्या बोलीं रीति?
समाचार एजेंसी संग बातचीत में रीति ने कहा कि शो में रहने के दौरान उनके पिता ने उनमें जो ट्रांसफॉर्मेशन देखा है, उससे वो काफी गर्व महसूस कर रहे हैं. पिता के रिएक्शन पर बात करते हुए रीति बोलीं- बाहर आने के बाद मैंने उनसे बात की और उनका रिएक्शन हर नॉर्मल पिता की तरह ही था. उन्होंने मुझसे कहा- मुझे तुम पर गर्व है. तुमने खुद में बड़ा बदलाव किया, जो लंबे समय से तुम्हारे अंदर दबा हुआ था.
रीति की जर्नी से खुश हैं मनोज तिवारी?
पिता के रिएक्शन पर बात करते हुए रीति आगे बोलीं- उन्हें ऐसा लगा कि मैं जो करने शो में गई थी, वो मैंने वहां किया. मुझे लगता है कि हर इंसान में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें वो बदलना चाहते हैं या फिर जिन्हें वो बेहतर करना चाहते हैं. शो में जाने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं क्या बेहतर तरीके से कर सकती हूं और मुझे खुद में क्या नहीं चाहिए.
बिग बॉस में विवादित रही रीति की जर्नी
बिग बॉस में रीति की जर्नी की बात करें तो वो विवादों से घिरी रही. काजी तौकीर संग लड़ाई में रीति कई बार आपा खोती दिखी थीं. उन्होंने शो में काजी को गालियां भी दी थीं, जिस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर तगड़ी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी. हालांकि, रीति ने खुद में बड़ा बदलाव किया है. वो अब पॉजिटिविटी के साथ जिंदगी जीना चाहती हैं.