scorecardresearch
 

पोछा लगाने के बाद भी गंदा और चिपचिपा रहता है फर्श? पानी में मिला लें ये 3 चीजें, कांच की तरह चमक उठेगा घर

रोजाना पोछा लगाने के बाद भी अगर फर्श पर चिपचिपाहट और पैरों के निशान रह जाते हैं, तो महंगे क्लीनर पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. पानी में सफेद सिरका और डिश सोप मिलाकर आप फर्श को एकदम चमकदार और महकता हुआ बना सकते हैं.

Advertisement
X
फर्श को साफ करने के लिए पोछे के पानी में सफेद सिरका मिलाया जा सकता है. (Photo: ITG)
फर्श को साफ करने के लिए पोछे के पानी में सफेद सिरका मिलाया जा सकता है. (Photo: ITG)

घर की रोजाना सफाई करने के बाद भी कई बार फर्श वैसा चमकदार नहीं दिखता, जैसा लोग चाहते हैं. कहीं पैरों के निशान रह जाते हैं, तो कहीं पोछा लगाने के बाद भी फर्श पर चिपचिपाहट महसूस होती है. कई बार तो साफ-सफाई के बावजूद कमरे में अजीब सी महक बनी रहती है. ऐसे में लोग बार-बार बाजार से महंगे फ्लोर क्लीनर खरीदकर लाते हैं, लेकिन फिर भी फर्श गंदा रह ही जाता है.

अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि आपको हर बार महंगे क्लीनर पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हर चीज का इलाज बाजार से ही खरीदा जाए ये जरूरी नहीं है. गंदे फर्श को चमकाने के लिए घर में भी कुछ चीजें मौजूद हैं, जिनसे इलाज किया जा सकता है. इन चीजों को आप पोछे के पानी में मिलाकर फर्श की सफाई कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कि पोछे के पानी में क्या मिलाकर फर्श की सफाई को आसान बनाया जा सकता है.

पोछा लगाने के बाद भी क्यों गंदा दिखता है फर्श?
कई बार घर में रोज पोछा लगाने के बावजूद फर्श साफ नजर नहीं आता. इसकी एक वजह गंदे पानी का बार-बार इस्तेमाल करना हो सकता है. जब पोछे का पानी धूल-मिट्टी से भर जाता है और उसी से पूरे घर की सफाई की जाती है, तो गंदगी एक जगह से दूसरी जगह फैल सकती है.

Advertisement

इसके अलावा, रसोई में तेल-मसालों के छींटे, जूतों से आने वाली मिट्टी और फर्श पर जमा नमी भी चिपचिपाहट और बदबू की वजह बन सकते हैं. ऐसे में सिर्फ पोछा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि सफाई के लिए सही घोल बनाना और पोछे को साफ रखना भी जरूरी है.

पोछे के पानी में मिलाएं ये 3 चीजें
घर पर सफाई के लिए पोछे के पानी में कुछ चीजें मिलाई जा सकती हैं.  

1. सफेद सिरका: सफेद सिरके का इस्तेमाल घर की सफाई में किया जाता है. ये बहुस से तरह की गंदगी और चिकनाई को हटाने में मदद कर सकता है. लेकिन ध्यान रखें कि सिरका हर तरह के फर्श के लिए सही नहीं होता. खासकर मार्बल, ग्रेनाइट और ट्रैवर्टाइन जैसे पत्थरों पर इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी चमक खराब हो सकती है.

2. लिक्विड डिश सोप: बर्तन धोने वाला लिक्विड सोप चिकनाई हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसकी थोड़ी सी मात्रा सफाई के घोल में मिलाई जा सकती है. हालांकि, इसे ज्यादा डालने से फर्श पर साबुन की लेयर या चिपचिपाहट रह सकती है. इसलिए इसे पानी में सीमित मात्रा में डालें और फर्श के हिसाब से सही क्लीनर चुनें.

3. एसेंशियल ऑयल: अगर आप सफाई के बाद घर में हल्की खुशबू चाहते हैं, तो एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बदबू से छुटकारा मिलेगा और फर्श पर फ्रेशनेस का एहसास हो सकता है. हालांकि, यह जरूरी नहीं है और इसे मिलाए बिना भी सफाई की जा सकती है.

Advertisement

घर पर कैसे तैयार करें पोछे का लिक्विड?
इस लिक्विड को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होगी.

इंग्रेडिएंट्स:

  • गुनगुना पानी- एक बाल्टी
  • सफेद सिरका- एक चौथाई कप
  • लिक्विड डिश सोप- एक छोटा चम्मच
  • एसेंशियल ऑयल- 10 से 15 बूंदें, ऑप्शनल

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
सबसे पहले एक बाल्टी में गुनगुना पानी भर लें. अब इसमें सफेद सिरका और लिक्विड डिश सोप डालकर अच्छी तरह मिला लें. अगर आप खुशबू चाहते हैं, तो एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं.

इसके बाद साफ पोछे को इस घोल में डुबोकर अच्छी तरह निचोड़ लें और फर्श की सफाई करें. ध्यान रखें कि फर्श पर बहुत ज्यादा पानी न फैलाएं. पोछा लगाने के बाद खिड़कियां खोल दें या पंखा चला दें, ताकि फर्श जल्दी सूख सके और नमी कम हो.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement