रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) बीजेपी सांसद और गायक मनोज तिवारी की बेटी हैं. रीति तिवारी 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान 4 मई को बीजेपी में शामिल हो गई. रीति तिवारी पेशे से एक गायिका-गीतकार और एक एनजीओ में काम करती हैं. रीति तिवारी BiggBoss20 में एक कंटेस्टेंट रूप में शामिल हैं.
रीति तिवारी का जन्म 23 जून 2001 को हुआ था. वह मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं. उनकी स्कूली शिक्षा मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से हुई है. रीति ने मनोरंजन, कारोबार और राजनीति जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में काम किया है.
रीति के पिता, मनोज तिवारी, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मौजूदा सांसद हैं.
रीति तिवारी का संगीत से भी जुड़ाव रहा है. वह गायन के अलावा गीत लिखने और संगीत तैयार करने में रुचि रखती हैं. उनके नाम से एक म्यूजिक चैनल भी बताया जाता है, जहां उनके संगीत से जुड़े काम उपलब्ध हैं. वर्ष 2020 में उन्होंने चले आओ नाम के हिंदी गीत को अपनी आवाज दी थी.
संगीत के अलावा रीति तिवारी का नाम खेल और कारोबार से भी जुड़ा है. उन्हें रीति स्पोर्ट्स से जुड़े कामों के लिए जाना जाता है. इसके साथ ही वह जूलरी कारोबार में भी सक्रिय रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह जूनी नाम की जूलरी फर्म की सह-संस्थापक हैं. सामाजिक गतिविधियों और एक गैर सरकारी संगठन से उनके जुड़ाव का भी उल्लेख मिलता है.
मनोज तिवारी की लाडली बेटी रीति तिवारी बिग बॉस हाउस से बाहर हो चुकी हैं. शो से बाहर आने के बाद वो इंटरव्यूज में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बोल रही हैं.
मनोज तिवारी की बेटी रीति को बिग बॉस 20 के दौरान काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. अब मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने भी उनपर तंज कसा है. उन्होंने भी रीति के बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाया है.
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का बिग बॉस 20 से सफर खत्म हो चुका है. शो से बाहर आने के बाद रीति ने अपने पेरेंट्स के तलाक और उन पर लगे आरोपों पर खुलकर बात की.
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी कम समय में ही बिग बॉस हाउस से बाहर हो गईं. शो में रीति की जर्नी काफी विवादित रही. अब रीति ने बताया है कि शो से बाहर आने के बाद उनके गेम प्लान पर उनके पिता ने क्या कहा?
मनोज तिवारी की बेटी रीति बिग बॉस 20 से बाहर हो चुकी हैं. रीति ने शो में पिता से मिलने वाली 25 हजार रुपये की पॉकेट मनी का सच बताया और कहा कि यह उनकी स्ट्रगल स्टोरी नहीं बल्कि उनकी जिंदगी का सच है.
बिग बॉस 20 से मनोज तिवारी की बेटी रीति शो से बाहर हो गई हैं. हालांकि बिग बॉस में जब तक रीति रही, उनकी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हुई, लेकिन बिग बॉस से बाहर निकलते ही माहौल अचानक बदल गया.
बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन का बड़ा ट्विस्ट आया है, जिसमें रीति तिवारी को घर से बाहर किया गया है. फिलहाल रीति के एविक्शन को लेकर सिर्फ कायस लगा जा रहे हैं. इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है.
पंजाबी सिंगर एकम बावा ने अपनी एक्स वाइफ रानी तिवारी और उनकी बेटी रिति तिवारी से आधिकारिक तौर पर अलगाव की घोषणा की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर इसे अपनी पर्सनल विक्ट्री बताया है.
सिंगर एकम बावा ने दावा किया है कि वो रीति तिवारी के असली पिता हैं. उनका रानी तिवारी से अब तक तलाक नहीं हुआ है. सिंगर का आरोप है कि खुलासे के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं.
Manoj Tiwari VIP Bungalow Tour: दिल्ली में मनोज तिवारी का आलीशान बंगला है. जहां वो अपनी पत्नी सुरभि तिवारी और बच्चों संग रहते हैं. कुछ वक्त पहले फराह खान ने उनके घर का टूर किया था.
मनोज तिवारी बिग बॉस से जुड़े सवालों से बचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे उनसे बच नहीं पा रहे हैं. अपनी बेटी रीति तिवारी के गेमप्ले पर उनका रिएक्शन देखिए.
पंजाबी सिंगर एकम बावा ने मनोज तिवारी की एक्स वाइफ रानी तिवारी और उनकी बेटी रीति तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एकम ने दावा किया कि रानी तिवारी ने उन्हें थप्पड़ मारा और दोनों ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे उन्होंने सुसाइड की कोशिश की.
बिग बॉस के घर में रीति तिवारी के बिगड़े बोल पर सलमान खान ने जमकर क्लास लगाई और उनके पिता मनोज तिवारी के पद का एहसास कराया. सलमान की सख्त हिदायत के बाद रीति को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने नेशनल टीवी पर सभी से माफी मांगी.
रीति तिवारी के स्टेपफादर और सिंगर एकम बावा ने सोशल मीडिया पर रीति और उनकी मां रानी तिवारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. एकम ने दावा किया कि रीति और उनकी मां ने उन्हें टॉर्चर किया. अब वो हर रोज नया खुलासा करेंगे.
एकम ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने रीति की मां रानी से शादी की थी. ये भी कहा कि बिग बॉस में रीति झूठ बोल रही हैं.
Ekam Bawa On Manoj Tiwari Ex Wife: भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी जहां 'बिग बॉस' के घर में गालियों और खराब रवैये को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं, वहीं बाहर एक नए और सनसनीखेज खुलासे ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.
मनोज तिवारी की बेटी रीति को वीकेंड का वार में सलमान से भयंकर डांट का सामना करना पड़ा है. एक्टर ने उनकी पहचान पर सवाल उठाए हैं, जिसे लेकर सिंगर ने घर में काजी तौकीर को भी घेरा था. नए प्रोमो में वो सलमान के निशाने पर नजर आई हैं.
लड़ाई-झगड़ों के बीच रीति तिवारी शो में अपने पिता मनोज तिवारी के तलाक पर बात करती दिखीं. रीति ने कहा कि उन्हें पिता से दूर रहना पड़ा. अपना दर्द बयां करके वो काफी इमोशनल हो गईं.
बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को 'बिग बॉस 20' में साथी कंटेस्टेंट काजी तौकीर और उदिति सिंह के साथ हालिया बहस के बाद आलोचना का सामना करना पड़ा है. अब लगता है कि सलमान खान भी रीति की क्लास लगाने वाले हैं.
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बिग बॉस में अपने गुस्से और जलन के कारण सुर्खियों में हैं. वो काजी तौकीर को मिलने वाली स्पॉटलाइट से नाराज हैं. इससे पहले मनोज तिवारी और रवि किशन के बीच भी सुर संग्राम 2 में विवाद हुआ था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मनोज ने दो बार शादी की. 1999 में उन्होंने रानी तिवारी को हमसफर बनाया था. लेकिन 2012 में वो अलग हो गए. उनकी इस रिश्ते से एक बेटी रीति है.