scorecardresearch
 

कौन है लॉकअप 2 की विलेन श्रेया? ट्रैफ‍िक स‍िग्नल पर किया डांस, कंट्रोवर्सी क्वीन

लॉकअप सीजन 2 में श्रेया कालरा की हरकतों ने लोगों को परेशान कर दिया है. वो सबसे भिड़कर शो की विलेन बन चुकी हैं. श्रेया रियलिटी शो में जितना तमाशा कर रही हैं, उससे कई ज्यादा बाहर भी कर चुकी हैं. आइए, आपको उनके बारे में विस्तार से बताते हैं.

Advertisement
X
विवादों से घिरी है श्रेया की जिंदगी (Photo: ITGD)
विवादों से घिरी है श्रेया की जिंदगी (Photo: ITGD)

एकता कपूर का रियलिटी शो लॉक अप 2 नेटफ्लिक्स पर हिट होता दिख रहा है. इसे शुरू हुए एक हफ्ता नहीं बीता है और ये अभी से लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है. इस सीजन कई ऐसे सेलेब्स की एंट्री हुई है, जिनकी जिंदगी कॉन्ट्रोवर्सी से भरी हुई है. वहीं इनमें से कुछ के बीच भयंकर लड़ाई देखी जा रही है, एक-दूसरे पर शब्दों के वार किए जा रहे हैं. 

लॉक अप में श्रेया ने मचाया बवाल

लॉक अप सीजन 2 की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा पहले दिन से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन्हें फर्स्ट एपिसोड में राम कपूर से बहस करते देखा गया था. उन्होंने एक्टर को अपने बाप समान कहा था, जिसपर फराह खान ने उन्हें टोका भी था. फिर श्रेया जैसे ही लॉक अप में घुसीं, उनकी लड़ाई बाकी कंटेस्टेंट्स से भी होने लगी. हर रोज उनका किसी ना किसी के साथ फिजूल का झगड़ा हुआ, जिसे देखकर लोगों ने उन्हें शो का विलेन घोषित कर दिया. 

श्रेया ने शो के दौरान कई सेलेब्स की पहचान पर सवाल उठाए हैं. पहले उन्होंने दावा किया कि आकांक्षा चमोला बाइसेक्शुअल हैं. फिर श‍िवांगी जोशी को फ्लॉप एक्ट्रेस कहा. हर्षद चोपड़ा को लेकर भी कहा कि उनसे कोई शादी नहीं करने वाला. योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी से पंगे लिए. यहां तक कि जिन सूफी मोतीवाला के साथ उनकी अच्छी दोस्ती दिख रही थी, श्रेया उनसे भी भिड़ गईं. 

Advertisement

डांस रील पर हुआ था हंगामा

वैसे लॉक अप शो में श्रेया जितनी कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी कर रही हैं, उतनी ही वो अपनी रियल लाइफ में भी कर चुकी हैं. साल 2021 में वो अपनी एक डांस रील वीडियो की वजह से पहली बार सुर्खियों में आई थीं. मध्य प्रदेश के इंदौर में श्रेया एक ट्रैफिक सिगनल पर नाच रही थीं. बिजी रोड पर उनका ये स्टंट उन्हीं पर भारी पड़ गया था. इंफ्लुएंसर के खिलाफ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और पब्लिक में हंगामा करने के मामले में IPC सेक्शन के तहत 290 FIR दर्ज हुई थी. 

बॉयफ्रेंड को धोखा देने के लगे आरोप

श्रेया कालरा एमटीवी के पॉपुलर शो रोडीज का भी हिस्सा रह चुकी हैं. उन्हें अक्सर पॉडकास्ट पर अपने बॉयफ्रेंड ऋषभ जयसवाल के साथ तीखी बयानबाजी करते देखा गया है. ऋषभ और श्रेया भी एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिखते हैं. मगर एक बार श्रेया पर अपने बॉयफ्रेंड को धोखा देने का आरोप लगा था. ये मामला साल 2025 में एक कॉन्सर्ट का है, जहां इंफ्लुएंसर को एक शख्स के कंधों पर बैठकर झूमते देखा गया था. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shreya kalra (@shreyakalraa)

श्रेया दरअसल मॉडल विवेक केसरी के कंधों पर बैठकर टायला कॉन्सर्ट एंजॉय कर रही थीं. लेकिन उनकी ये मस्ती उनपर भारी पड़ी. बॉयफ्रेंड ऋषभ को छोड़, वो किसी दूसरे लड़के के साथ थीं जिसके लिए लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. मगर श्रेया ने सफाई दी कि विवेक उनके भाई जैसे हैं, जिसमें ऋषभ ने उनका साथ दिया. 

Advertisement

अब लॉक अप 2 में श्रेया हर रोज नई कॉन्ट्रोवर्सी पैदा कर रही हैं. देखना है कि क्या इस हफ्ते जब जजमेंट की बारी आएगी, तो वो शो से बाहर होंगी या उनका ड्रामा अगले हफ्ते भी जारी रहेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement