scorecardresearch
 

कपिल शर्मा के नए शो में काम करने को तैयार कृष्णा, लेकिन रखी ये शर्त

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के प्रतिद्वंदी कृष्णा अभिषेक ने कहा है कि अगर कपिल उन्हें बुलाएंगे तो वो जरूर उनके नए शो का हिस्सा बनेंगे.

Advertisement
X
कपिल शर्मा और कृ़ष्णा अभिषेक
कपिल शर्मा और कृ़ष्णा अभिषेक

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा फिर से टीवी पर नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के साथ कमबैक करने जा रहे हैं. नए शो में कपिल के साथ उनकी पुरानी टीम में से कौन-कौन दिखेगा, इसकी डिटेल अभी सामने नहीं आई है. वहीं कॉमेडी किंग के प्रतिद्वंदी कृष्णा अभिषेक ने कहा है कि अगर कपिल उन्हें बुलाएंगे तो वो जरूर उनके नए शो का हिस्सा बनेंगे.

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कृष्णा ने कहा, मैं कपिल के लिए खुश हूं और उनके नए शो का इंतजार कर रहा हूं. कपिल के शो में काम करने पर कृष्णा ने कहा, मुझे उनके साथ काम करने पर खुशी होगी.

बकौल कृष्णा, लेकिन यह भी फैक्ट है कि कपिल ने मुझे कभी फोन नहीं किया. लोग मुझसे अक्सर यह सवाल करते हैं. लेकिन सच कहूं तो मेरे पास उनका शो ना करने की कोई वजह नहीं है. लेकिन अगर कपिल मुझे फोन कर साथ में काम करने का ऑफर दें तो मैं जरूर उनके साथ काम करूंगा.

Advertisement

on

6 महीने के ब्रेक के बाद टीवी पर वापसी

बता दें कपिल शर्मा 6 महीने के ब्रेक के बाद टीवी पर दोबारा वापसी कर रहे हैं. ब्लड प्रेशर की परेशानी, गुस्सा और डिप्रेशन के चलते कपि‍ल को अपने कॉमेडी शो को बंद करना पड़ा था. नशे की लत से उबरने के लिए कपिल ने बेंगलुरु के एक रिहैबीलिएशन सेंटर से मदद भी ली थी. बाद में उनकी दूसरी फिल्म फिरंगी रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस पर नाकाम हो गई. अब नए प्रोमो में कपिल काफी रिलैक्स नजर आ रहे हैं.

हेलमेट ना पहनने पर ट्रोल हुए कपिल

नए शो की अनाउंसमेंट के बाद कपिल अपनी एक गलती की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर बिना हेटमेल पहने बाइक चलाते हुए एक वीडियो शेयर किया था. जिसके बाद लोगों ने कॉमेडी किंग को ट्रोल करना शुरू कर दिया था. वीडियो वायरल होने के बाद अमृतसर में इंडिपेंडेंट स्टूडेंट फेडरेशन ने एक शिकायत भी की थी.

Advertisement
Advertisement