scorecardresearch
 

खतरों के खिलाड़ी 11 के सेट पर आया भूत, देखकर निक्की तंबोली के उड़े होश, Video

निक्की को डराने के लिए उनके साथ एक प्रैंक किया गया है. जब निक्की टास्क के लिए सभी कंटेस्टेंट्स के साथ खड़ी होती हैं तो पीछे से कोई शख्स भूत का डरावना गेटअप लेकर निक्की के बालों को टच करता है. निक्की जब अपने पीछे देखती हैं तो डरावने भूत को देखकर उनके होश उड़ जाते हैं.

Advertisement
X
निक्की तंबोली
निक्की तंबोली
स्टोरी हाइलाइट्स
  • KKK11 चर्चा में बना हुआ है
  • शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है
  • निक्की लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर हैं

खतरों के खिलड़ी 11 को ऑडियंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. शो को एंटरटेनिंग बनाने के लिए स्टंट्स के अलावा कई दूसरे एलिमेंट्स भी शामिल किए जा रहे हैं. वहीं शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक निक्की तंबोली स्टंट्स तो नहीं कर पा रहीं, लेकिन वो शो में ग्लैमर एड करने के साथ एंटरटेनमेंट का एक बड़ा फैक्टर भी बन गई हैं. अक्सर अर्जुन बिजलानी और दूसरे कंटेस्टेंट्स को निक्की का मजाक उड़ाते और उनके साथ प्रैंक करते हुए देखा जाता है, जिसे देखने में फैंस को मजा भी आ रहा है. अब सेट पर निक्की के साथ एक और मजेदार प्रैंक किया गया है. 

खतरों के खिलाड़ी में भूत देख उड़े निक्की के होश
दरअसल, कलर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शो के अपकमिंग एपिसोड का मजेदार प्रोमो वीडियो शेयर किया है. निक्की को डराने के लिए उनके साथ एक प्रैंक किया गया है. जब निक्की टास्क के लिए सभी कंटेस्टेंट्स के साथ खड़ी होती हैं तो पीछे से कोई शख्स भूत का डरावना गेटअप लेकर निक्की के बालों को टच करता है. निक्की जब अपने पीछे देखती हैं तो डरावने भूत को देखकर उनके होश उड़ जाते हैं और वो सेट पर डर कर ईधर-उधर भागने लगती हैं. 

'भाग मिल्खा भाग' के लिए Sonam Kapoor ने ली थी 11 रुपये फीस, राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने खोला राज 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

नेहा कक्कड़ से धर्मेश तक, कभी रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स बनकर आए, आज हैं उसके जज 

Advertisement

रोहित शेट्टी और कंटेस्टेंट्स ने यूं लिए मजे
भूत निक्की को डराने के लिए उनके पीछे-पीछे जाता है और निक्की डर के मारे जोर-जोर से चिल्लाती हैं. निक्की को नकली भूत से इस तरह डरते हुए देखकर शो के होस्ट रोहित शेट्टी समेत सभी कंटेस्टेंट्स खूब हंसते हैं. कलर्स ने निक्की के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "निक्की तंबोली को सिर्फ रेप्टाइल्स से नहीं, भूत से भी डर लगता है. "

ट्रोलर्स के निशाने पर निक्की
निक्की ने जब से शो में एंट्री की है वो लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर बनी हुई हैं. निक्की अभी तक एक भी स्टंट नहीं कर पाई हैं. शो में वापसी करने के बाद भी निक्की सिर्फ स्टंट्स अबॉर्ट करते हुए ही देखी जा रही हैं. पिछले हफ्ते रोहित शेट्टी ने भी उन्हें खूब फटकार लगाई थी. लेकिन फिर भी निक्की पर कोई असर नहीं दिख रहा है. अब देखना होगा निक्की इस बार शो में कब तक टिकी रहती हैं.


 

Advertisement
Advertisement