scorecardresearch
 

अमीर दिखने के लिए पहने भड़कीले कपड़े, किया लाउड मेकअप, यूजर्स बोले- क्रिंज

शो देसी ब्लिंग में करण कुंद्रा के ड्रामैटिक और हैवी मेकअप ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है. उनके मेकअप को यूजर्स ने क्रिंज बताया. एक्टर के मेकअप आर्टिस्ट और स्टाइलिस्ट की आलोचना की है.

Advertisement
X
करण कुंद्रा के पीछे पड़े ट्रोल्स (Photo: Instagram @kkundrra)
करण कुंद्रा के पीछे पड़े ट्रोल्स (Photo: Instagram @kkundrra)

नेटफ्लिक्स के शो देसी ब्लिंग को लेकर इंटरनेट पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. अरबपति कपल सतीश संपाल और तबिंदा के अलावा देसी स्टार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी ने लाइमलाइट लूटी. शो में दिखे हर सितारे को लैविश दिखाया गया. उनके आउटफिट, घर से लेकर बैग्स तक, सब लग्जूरियस लगे. स्टार्स के मेकअप और स्टाइलिंग को ओवर द टॉप और ब्लिंगी दिखाया गया. लेकिन करण कुंद्रा के ड्रामैटिक कपड़ों और मेकअप ने फैंस को हैरान किया है.

शो में करण ने अपने लुक्स के साथ जबरदस्त एक्सपेरिमेंट किया है. हाई क्लास पार्टी के लिए उन्होंने कभी ड्रामैटिक तो कभी सटल आउटफिट को चुना. लेकिन उनका लाउड मेकअप इंटरनेट यूजर्स की आंखों में खटक रहा है. कई शॉट्स में करण का हैवी और पैची फाउंडेशन कैमरे पर दिखा. रेड लिप्स और आंखों में काजल... यूजर्स ने उनके लुक को क्रिंज कहा है. करण की फ्रिल्स से भरी जैकेट का इंटरनेट पर काफी मजाक बना है. यूजर्स का कहना है इतना हैवी मेकअप और तड़कता भड़कता आउटफिट तो तेजस्वी का भी नहीं है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

करण के मेकअप का उड़ा मजाक
यूजर्स ने करण के मेकअप आर्टिस्ट और मेकर्स को ट्रोल किया है. उन्होंने कहा, करण के स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट पर अगर थोड़े पैसे और खर्चे होते तो शायद एक्टर का यूं मजाक नहीं बनता. सोशल मीडिया पर कई फैशन इंफ्लुएंसर ने वीडियो शेयर कर बताया कि उनका मेकअप आखिर इतना बुरा क्यों लगा है. एक्टर ने कई जगह अपने स्किन टोन का मैचिंग फाउंडेशन नहीं लगाया है, जिसकी वजह से वो स्क्रीन पर ऑरेंज दिख रहे हैं.

Advertisement

हैवी फाउंडेशन लगाने के बाद कलर करेक्टर यूज ना करना उनके मेकअप एक्सपर्ट की बड़ी गलती है. गलत शेड का अंडरटोन लगाना एक्टर के लुक को खराब कर गया है. कई सीन्स में उनके चेहरे पर लगा ब्रॉन्जर अच्छे से मिक्स भी नहीं किया गया है. करण का हॉरिबल मेकअप देखने के बाद मेन्स मेकअप के रील्स वायरल हो रहे हैं. उम्मीद है मेकर्स सीजन 2 में करण के मेकअप में दिखी कमियों को दूर करेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement