कॉमेडियन कपिल शर्मा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के प्यारे होस्ट कपिल शर्मा को देश से लेकर विदेश तक के फैंस प्यार करते हैं. उन्होंने हाल ही में अपने फैंस को एक दिल छू लेने वाली इंस्टाग्राम पोस्ट से खुश किया. कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक चमकती-दमकती फोटो शेयर की है.
सरसों के खेत में कपिल शर्मा
फोटो में कपिल एक खूबसूरत और वाइब्रेंट सरसों के खेत में खड़े दिख रहे हैं. यहां चारों तरफ फैले पीले फूलों के साथ कॉमेडियन ट्विनिंग कर रहे हैं. वे खुश और रिलैक्स्ड नजर आ रहे हैं. कपिल ने मस्टर्ड कलर की जैकेट, सफेद पैंट, कैजुअल काले जूते और चश्मा पहना हुआ. अब सरसों का खेत हो और कोई उसके बीच खड़ा होकर शाहरुख खान के 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' वाला पोज न करे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. तो हंसते हुए कपिल शर्मा भी यही पोज कर रहे हैं.
यह इमेज पंजाब की खूबसूरती को बखूबी कैद करती है और फैंस को अपनी जड़ों की याद दिला रही है. कपिल की यह पोस्ट जल्दी ही वायरल हो गई, जहां फैंस ने न सिर्फ उनके स्टाइल की तारीफ की, बल्कि फोटो से निकलने वाली चीयरफुल एनर्जी को भी सराहा. कई फॉलोअर्स ने कमेंट किया कि यह इमेज उन्हें पंजाब के गांव की सादगी और सुंदरता की याद दिलाती है. वहीं कुछ के लिए कपिल शर्मा को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है. ट्रोल्स भी पीछे नहीं रहे. किसी ने कपिल की तुलना कॉमेडियन कीकू शारदा से की, तो किसी ने उन्हें 'गोभी का फूल' कह डाला.
नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की बात करें तो इसमें कपिल शर्मा के साथ कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर जैसे टैलेंट्स हर शनिवार कुछ न कुछ अतरंगी करते नजर आते हैं. दुनियाभर के दर्शकों का मनोरंजन ये सभी सितारे कर रहा है. नेटफ्लिक्स पर इस शो के चार सीजन आ चुके हैं, जिनमें बॉलीवुड, हॉलीवुड, क्रिकेट और म्यूजिक इंडस्ट्री के सेलिब्रिटीज ने शिरकत की. इसके अलावा कपिल को हाल ही में फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में भी देखा गया था.