scorecardresearch
 

कप‍िल शर्मा ने हाथ पर लिख रखा है EX गर्लफ्रेंड का नाम, 'दादी' ने किया खुलासा

कप‍िल शर्मा को लेकर को स्टार अली असगर ने किया खुलासा.

Advertisement
X
कपि‍ल शर्मा-अली असगर
कपि‍ल शर्मा-अली असगर

कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वे एक दिन में 23 टेबलेट ले रहे हैं. कपिल शर्मा का एक ऑडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वे एक वेबसाइट के एडिटर से गाली गलोज कर रहे हैं. इसके बाद कपिल के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखा जाने लगा. इन सारे विवादों ने अब तक थमने का नाम नहीं ल‍िया है.

हाल ही में कपिल शर्मा के साथ काम कर चुके अली असगर का कहना है कि कप‍िल बच्चों की तरह व्यवहार करने लगा है. एक इंटरव्यू में अली ने बताया कि बीते दिनों कप‍िल की खराब सेहत का हाल-चाल जानने गया था. वहां मैंने देखा कि कप‍िल ने अपने हाथ में प्रीत‍ि सिमोस का नाम लिखवा रखा है. वो मुझसे कुछ कहना चाहते थे लेकिन कप‍िल अपनी बात सहीं तरीके से कह नहीं सके. अली असगर ने पिछले दिनों कपिल शर्मा को नए शो की बधाई दी थी, जिसे पढ़कर कॉमेडी क‍िंग इमोशनल हो गए थे.

Advertisement

प्री‍त‍ि ने उठाए कप‍िल की गर्लफ्रेंड पर सवाल

बता दें कप‍िल शर्मा कॉमेडी नाइट विद कप‍िल शो के दौरान क्रिएट‍िव हेड प्रीत‍ि सिमोस को डेट कर रहे थे. लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चला और दोनों के बीच रिश्ते में कड़वाहट आ गई. प्रीति के साथ कप‍िल के रिश्ते पर फुलस्टॉप तब लग गया जब उन्होंने ग‍िन्नी चतरथ को अपना लाइफ पार्टनर बताकर सोशल मीडिया पर जल्द शादी करने का ऐलान कर दिया.

हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रीति ने कप‍िल की गर्लफ्रेंड ग‍िन्नी परसवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि कप‍िल के डिप्रेशन की वजह उनकी दोस्त ग‍िन्नी है. अगर आज कपिल परेशान है तो ऐसे समय में वो कहां गायब है. कप‍िल के इस मुश्क‍िल दौर में कई सेलेब उनके साथ खड़े हैं. लेकिन कई कोस्टार कप‍िल को बीमार बता रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement