कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच फ्लाइट में हुई लड़ाई के बाद दोनों की जोड़ी टूट गई. सुनील ग्रोवर ने द कपिल शर्मा शो छोड़ दिया. इससे शो की टीआरपी पर बुरा असर पड़ा.
कपिल ने सुनील को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन सुनील शो में आने को तैयार ना हुए. सिर्फ कपिल ने ही नहीं बल्कि कपिल के दोस्तों और परिवार ने भी सुनील से शो में वापस आने की गुजारिश की. लेकन सुनील अब भी अपने फैसले पर कायम हैं.
3 अगस्त को कपिल ने सुनील के बर्थडे पर उन्हें ट्विटर पर विश किया था. उन्होंने लिखा था- हैप्पी बर्थडे पाजी. भगवान आपको संसार की सारी खुशियां दे.
Wish u a very happy birthday paji ... may god bless u with all the happiness of this world. Lots of love always :)
— KAPIL (@KapilSharmaK9)
इस पर सुनील ने रिप्लाई किया- थैंक्स भाईजी. खुश और स्वस्थ रहिए.
Thanks Bhaji! Stay happy and healthy. Love.
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover)
सुनील के बर्थडे पर कपिल की गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ ने भी ट्वीट कर विश किया और उन्हें शो में वापस आने की रिक्वेस्ट की.
गिन्नी ने लिखा- हम आपको बहुत मिस करते हैं. अपने छोटे भाई की बात मानो और शो में वापस आ जाओ.
We really miss you. Apne chhote Bhai ki baat Maano Aur mein waapas Aao.
— Ginni Chatrath (@GinniChatrathK9)
सुनील ने इसका कोई रिप्लाई तो नहीं किया, लेकिन क्या सुनील अपनी भाभी की बात मान शो में वापस आ जाएंगे.