scorecardresearch
 

कंगना रनौत की 'लॉकअप' में धांसू एंट्री, राम कपूर की बजाई बैंड, एटीट्यूड देख हुईं इरिटेट, बोलीं- फूहड़पन दिखाने आए हो?

लॉकअप 2 में कंगना रनौत ने शो के पहले जजमेंट डे पर फीयरलेस एंट्री की, जिससे कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव बढ़ गया. कंगना ने धीरज धूपर और राम कपूर की क्लास लगाई.

Advertisement
X
कंगना रनौत को राम कपूर ने दिखाया टशन! (Photo: Screengrab)
कंगना रनौत को राम कपूर ने दिखाया टशन! (Photo: Screengrab)

लॉकअप सीजन 2 में बॉलीवु़ड की धाकड़ क्वीन कंगना रनौत को मिस करने वालों के लिए गुडन्यूज है. आपकी फेवरेट कंगना रनौत की शो के पहले जजमेंट डे पर धांसू एंट्री हुई है. कंगना का लेकर सामने आया ये सरप्राइज फैंस को खुश कर गया है. शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें कंगना की धाकड़ एंट्री हुई है. आते ही बॉलीवुड क्वीन ने अपने दमदार अंदाज में सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगा दी है.

कंगना की लॉकअप में एंट्री
शो के पहले जजमेंट डे पर क्वीन कंगना ने फीयरलेस एंट्री ली. कंगना को देखकर सभी कंटेस्टेंट्स के होश उड़ गए. कंगना ने फराह से पूछा क्या उन्हें मिस किया गया? फराह ने जवाब में कहा- मिस उसे किया जाता है जिसे भुलाया गया हो. आप भूलने वाली चीज नहीं हो. कंगना ने सबसे पहले एक्टर धीरज धूपर की क्लास लगाई. एक्ट्रेस ने कहा- तुम खुद को शाहरुख खान बोल रहे हो. तुम तो शाहरुख खान का S भी नहीं हो. तुम्हारे अंदर मेन कैरेक्टर एनर्जी बिल्कुल भी नहीं है. साइड में रहकर साइडलाइन होते जा रहे हो.

इसके बाद आई राम कपूर की बारी. कंगना ने राम के तेवरों को ठंडा करने की पूरी कोशिश की. उन्हें आईना दिखाते हुए कहा- राम अगर आपको गेम को सीरियसली नहीं लेना था. या फिर आपको लगता है आप इस शो के लिए काफी बड़े हैं तो आप यहां पर आए ही क्यों हो. शो में अपना ये फूहड़पन दिखाने के लिए? राम ने जवाब में कहा- जब सही वक्त आएगा मैं अपना सच यहां मौजूद सभी लोगों से बेहतर स्वीकार करूंगा. राम के तेवर देखकर कंगना ने इरिटेट होते हुए एक्टर को वॉर्निंग दी. उन्होंने कहा- अगर बेहतर बनना चाहते हो तो खुद को डिफेंड मत करो. कंगना की ये बात सुनकर राम टेंशन में दिखे. 

Advertisement

अब देखना होगा कि कंगना की ये कड़वी बातें सुनकर धीरज और राम कपूर के गेम में कितना बदलाव आता है. शो का ये प्रोमो देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. वे लॉकअप का जजमेंट एपिसोड ऑनएयर होने का इंतजार कर रहे हैं. 

इसके अलावा फराह ने शो में हर्षद चोपड़ा की तारीफ की. उन्होंने कहा कि आप शो में गायब तो बिल्कुल नहीं दिख रहे हो. आप सबसे ज्यादा देखे गए हो. इंटरनेट पर आपको पूकी चोपड़ा का नाम दिया है. रितेश देशमुख ने आकांक्षा चमोला को बताया कि उनकी दो लाइफलाइन खत्म हो चुकी हैं. ये सुनकर वो रोने लगीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement