scorecardresearch
 

कपिल शर्मा शो पर चंदन प्रभाकर की वापसी, ऐसा था कॉमेडी किंग का रिएक्शन

चंदन ने शो के बदले हुए अवतार के बारे में कहा, "मैं लाइव ऑडियंस को मिस कर रहा हूं और अब लगता है कि ये हमारी सबसे बड़ी ताकतों में से एक थी लेकिन हालात ऐसे हैं कि हम ऑडियंस को नहीं बुला सकते."

Advertisement
X
चंदन प्रभाकर
चंदन प्रभाकर

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर के बीच कमाल की ट्यूनिंग है. दोनों की यही केमिस्ट्री शो पर भी नजर आती है. जब से शो शुरु हुआ है तब से चंदन प्रभाकर शो से नदारद थे लेकिन चंदन ने हाल ही में दोबारा ये शो जॉइन किया है और जल्द ही वह अपकमिंग एपिसोड्स में नजर आएंगे.

TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक चंदन ने बताया कि जब कपिल ने लंबे वक्त बाद उन्हें सेट पर देखा तो उनका रिएक्शन कैसा था. चंदन ने बताया कि जब 6 महीने बाद कपिल ने चंदन को सेट पर देखा तो कहा, "यार बड़ा पतला हो गया तू?" जवाब में चंदन ने भी पंच मारा, "हां इनकम रुकी हुई थी ना." चंदन ने बताया कि हम दोनों साथ में खूब हंसे.

चंदन ने शो के बदले हुए अवतार के बारे में कहा, "मैं लाइव ऑडियंस को मिस कर रहा हूं और अब लगता है कि ये हमारी सबसे बड़ी ताकतों में से एक थी लेकिन हालात ऐसे हैं कि हम ऑडियंस को नहीं बुला सकते. दोबारा शूटिंग करके कास्ट के साथ बहुत मजा आया." चंदन ने बताया कि किस तरह सेट पर वापस आने के बाद उनके सारे डर निकल गए हैं.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@chandanprabhakar) on

शो की शूटिंग दोबारा शुरू होने के बाद भी सेट पर नहीं आने की वजह के बारे में चंदन ने बताया, "मैं परिवार के साथ वक्त बिताना चाहता था और मैं यही कर रहा था. क्योंकि घर पर एक छोटा बच्चा है इसलिए मैं किसी भी किस्म का फैसला लेने के बारे में हड़बड़ी नहीं करना चाहता था. इसलिए मैंने ब्रेक लिया और देखा कि चीजें किस तरह से अंजाम में आ रही हैं."

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement