बिग बॉस के हर सीजन में कंटेस्टेंट हर हफ्ते घर से बेघर होते है. कुछ कंटेस्टेंट वोटों के आधार पर तो कुछ घरवालों के फैसलों पर. बिग बॉस 14 के घर में इस हफ्ते कविता, जैस्मिन, रुबीना, निक्की, जान और एजाज नॉमिनेटेड थे. जिसमें शनिवार को वीकेंड का वार शो की शुरुआत में ही सलमान खान ने बता दिया था कि जैस्मिन सुरक्षित हैं. इसके बाद सलमान ने कविता और निक्की का नाम भी सुरक्षित कंटेस्टेंट्स में लिया.
बारी आई नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की तो सलमान ने तीन नाम रुबीना दिलैक, एजाज खान और जान कुमार सानू का नाम लिया. रविवार यानी 22 नवंबर के एपिसोड में ये पता चलेगा कि इस हफ्ते किस सदस्य को घर से बेघर किया जाएगा. शो में पता चलेगा कि इस हफ्ते किस कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट मिले और इस रविवार कौन होगा बाहर.
क्या घर से बाहर हुए जान कुमार सानू?
इसी बीच ऐसी खबरें भी है कि जान कुमार सानू का खेल इस हफ्ते खत्म हो जाएगा. हालांकि, ऑफिशियली अभी इस पर कोई घोषणा नहीं हुई है. अब जान एलिमिनेट होते हैं या नहीं ये देखना होगा. घर के अंदर जान की बॉन्डिंग की बात करें तो जान घर में एजाज खान और अली गोनी से अच्छी बॉन्डिंग रखते है. निक्की तंबोली के साथ भी उनकी दोस्ती दिखी लेकिन कई मौकों पर दोनों झगड़ते हुए भी दिखे. जान कई बार निक्की को कह चुके हैं, कि वे उन्हें पसंद करते हैं. हालांकि निक्की ने साफ कर दिया कि वे केवल अच्छे दोस्त हैं.
जान के एलिमिनेशन को लेकर बिग बॉस के द खबरी ने भी मुहर लगाई है. हालांकि शो देखने के बाद ही इसपर ऑफिशियल मुहर लगेगी.
इस कंटेस्टेंट के बेघर होने के हैं चांस
अब देखना यह है कि खबरों के मुताबिक जान कुमार सानू का खेल सच में इस हफ्ते खत्म हो जाएगा या वो आगे भी घर में बने रहेंगे. वहीं रुबीना इस सीजन की अब तक की सबसे अधिक नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट हैं. हर बार की तरह इस बार भी वे एविक्शन से बच जाएंगी या इस बार सीन पलट जाएगा. एजाज खान भी अच्छे खिलाड़ी हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है. रुबीना और एजाज के बीच इस वक्त जान कुमार सानू कमजोर हैं. इसलिए उनके बेघर होने के चांसेज सबसे ज्यादा हैं.