साल के आखिरी दिन बिग बॉस अपने दर्शकों को एंटरटेनमेंट का ट्रिपल डोज देने वाले हैं. इस बार 'वीकएंड के वार' में सिर्फ सलमान खान ही नही होंगे बल्कि सलमान के साथ बिग बॉस के कुछ पुराने कंटेस्टेंट घर के अंदर जाएंगे. साथ ही 'कॉमेडी नाइट्स बचाओं' की कॉमेडी का तड़का भी लगेगा. 'कॉमेडी नाइट्स बचाओं' की भारती और कृष्णा सलमान के साथ-साथ घर के सदस्यों को हंसाते नजर आएंगे.
Triple dose of entertainment as , team & ex-contestants of come together on
— Bigg Boss (@BiggBoss)
खबरें हैं कि खुद सलमान खान सदस्यों को सरप्राइज देने के लिए घर के अंदर जाएंगे. साथ ही कुछ पुराने कंटेस्टेंट जश्न में शामिल होंगे. इसकी जानकारी बिग बॉस के ट्विटर'हैंडल के जरिए मिली.