scorecardresearch
 

Bigg Boss 10: ये कंटेस्टेंट्स जाना चाहते हैं घर से बाहर

बिग बॉस के घर में आजकल बहुत हंगामा हो रहा है. लेकिन घर में ऐसे दो कंटेस्टेंट्स हैं जो बिग बॉस के अन्याय से परेशान होकर घर से बाहर निकल जाना चाहते हैं.

Advertisement
X
लोपा
लोपा

'बिग बॉस' के घर में कप्तानी के टास्क के दौरान रोहन और स्वामी ओम के बीच तनातनी हो गई थी. मनवीर और रोहन में हो रहे कप्तानी टास्क के अंतिम राउंड में स्वामी ओम ने दखल देकर घरवालों को गुस्सा दिला दिया था.


रोहन, के व्यवहार से इतना नाराज हो गए थे कि उन्होंने स्वामी ओम को धक्का ही मार दिया. रोहन के इस बर्ताव पर बिग बॉस ने सजा सुनाते हुए रोहन को बिग बॉस के पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया. बिग बॉस के इस फैसले से नाराज ने खुद को वॉशरुम में बंद कर लिया.


इस पूरे मामले में लोपा, रोहन के साथ खड़ी नजर आईं. रोहन ने कहा कि वो 'बिग बॉस' के फसले से सहमत नहीं हैं और वो घर से बाहर जाना चाहते हैं. उनका साथ देने के लिए लोपा ने कहा कि वो भी रोहन के साथ घर से भाग जाएंगी. लेकिन ये सब रोहन के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कह रही थीं.

Advertisement

Advertisement
Advertisement