scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

26KM माइलेज वाली MARUTI की बंपर डिमांड... 2 लाख के पार पहुंची बुकिंग

Maruti Brezza
  • 1/7

मारुति सुजुकी ने हाल में ही नई ब्रेजा को लॉन्च किया है. इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि कंपनी इस कार का प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी कर रही है. 1 अक्टूबर 2026 को मारुति सुजुकी की कारों की पेंडिंग बुकिंग 2 लाख के पार पहुंच गई है. (Photo: marutisuzuki.com)

Maruti Brezza
  • 2/7

ये बुकिंग तब हुई हैं, जब त्योहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है. यानी त्योहारी सीजन में कंपनी की कारों की मांग और भी ज्यादा होने वाली है. 2 लाख बुकिंग में लगभग आधी तो सिर्फ ब्रेजा फेसलिफ्ट की हैं. इस एसयूवी को अब तक 95 हजार रुपये बुकिंग मिल चुकी हैं. (Photo: marutisuzuki.com)

Maruti Brezza
  • 3/7

सितंबर महीने में ब्रेजा की 15 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं. कंपनी ने लोगों की डिमांड को ध्यान में रखते हुए इस कार का प्रोडक्शन बढ़ाने का फैसला किया है. जहां पहले इस कार की 50 हजार यूनिट्स हर महीने तैयार हो रही थी, अब कंपनी ने इसे बढ़ाकर 56 हजार यूनिट्स तक पहुंचा दिया है. (Photo: marutisuzuki.com)

Advertisement
Maruti Brezza
  • 4/7

नई ब्रेजा में मारुति सुजुकी ने दो नई चीजें इंट्रोड्यूस की हैं. एक तो कंपनी ने इस कार में 1.0 लीटर का नया टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है. वहीं दूसरा सीएनजी वेरिएंट अब अंडरबॉडी टैंक के साथ आता है, जिससे कंज्यूमर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा बूट स्पेस मिलता है. (Photo: marutisuzuki.com)

Maruti Brezza
  • 5/7

मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट की बुकिंग्स की बात करें, तो सीएनजी वेरिएंट की हिस्सेदारी 40 परसेंट है. वहीं टर्बो पेट्रोल वेरिएंट का शेयर 38 परसेंट पर है, जबकि 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन की हिस्सेदारी सिर्फ 22 परसेंट है. सीएनजी वेरिएंट अभी भी सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. (Photo: marutisuzuki.com)

Maruti Brezza
  • 6/7

ब्रेजा सीएनजी का माइलेज 26.9 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है. वहीं कार का 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का क्लेम्ड माइलेज 20.47 किलोमीटर प्रति लीटर का है. नई मारुति सुजुकी ब्रेजा 7.5 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है. वहीं इसका टॉप वेरिएंट 13.70 लाख रुपये एक्स शोरूम का है. (Photo: marutisuzuki.com)

Maruti baleno
  • 7/7

इसके अलावा कंपनी ने हाल में बलेनो फेसलिफ्ट को भी लॉन्च किया है, जिसकी 25 हजार यूनिट्स पहले महीने ही बिकी हैं. सितंबर महीने में मारुति सुजुकी ने 2,36,013 गाड़ियां बेची हैं. घरेलू मार्केट में कंपनी ने 1,85,252 यूनिट्स बेची है, जबकि 6,542 यूनिट्स दूसरी कंपनियों को बेची है. एक्सपोर्ट 44,219 यूनिट्स तक पहुंच गया है. (Photo: Instagram/ Nexa)

Advertisement
Advertisement