scorecardresearch
 

'ये भी उतने ही इंडियन हैं, जितना मैं हूं', नॉर्थ-ईस्ट लोगों के सपोर्ट में खड़े हुए अक्षय कुमार, भेदभाव पर कही ये बात

अक्षय कुमार ने अपने टीवी गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' पर नस्लवाद जैसे एक अहम मुद्दे पर बात की. उन्होंने उन नॉर्थ-ईस्ट इंडियन लोगों के लिए आवाज उठाई, जिन्हें अपने लुक्स को लेकर रेसिज्म का सामना करना पड़ता है.

Advertisement
X
नॉर्थ-ईस्ट के लोगों को मिला अक्षय का साथ (Credit: Instagram/@sonytvofficial)
नॉर्थ-ईस्ट के लोगों को मिला अक्षय का साथ (Credit: Instagram/@sonytvofficial)

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक स्टार भी हैं, जिन्हें हर कोई देखना और सुनना पसंद करता है. अक्षय कई लोगों को प्रेरित करने में एक अहम भूमिका निभाते हैं. अपने गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' पर हाल ही में अक्षय ने एक ऐसे मुद्दे को नेशनल टीवी पर पेश किया, जिसे अक्सर आम जनता नजरअंदाज कर देती है. 

अक्षय के शो पर आए नॉर्थ-ईस्ट से कंटेस्टेंट्स

अक्षय कुमार के शो के हालिया एपिसोड में तीन बहनें आईं, जो जन्म से ट्रिपलेट पैदा हुईं. वो नॉर्थ-ईस्ट के असम से आती हैं, जो पिछले कुछ वक्त से मुंबई में रह रही हैं. अक्षय के शो पर तीनों बहनों ने काफी अच्छा खेल दिखाया. इस दौरान एक्टर और शो के होस्ट ने उनसे उनके बारे में कुछ सवाल किए. 

तीनों बहनों ने बताया कि उन्हें मुंबई शहर में आए काफी समय हो चुका है. वो वहां काफी सुरक्षित महसूस करती हैं. उन्हें मुंबई बाकी शहरों से काफी सुरक्षित लगता है. अक्षय ने ये बात सुनकर मुंबई पुलिस की तारीफ की. आगे तीनों में से एक बहन ने एक्टर के सामने अहम मुद्दा पेश किया. उन्होंने बताया कि चूंकि वो नॉर्थ-ईस्ट से हैं और उनकी शक्ल बाकी देशवासियों से काफी अलग दिखती है, इसलिए उन्हें मुंबई शहर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. लोग उन्हें कोरोना वायरस और चाइनीज कहकर पुकारते हैं. 

Advertisement

ट्रिपलेट्स की बात सुनकर अक्षय भी थोड़े नाखुश दिखे. उन्होंने कहा कि वो उनकी बातें पूरी तरह समझ सकते हैं. एक्टर ने बताया कि उनके साथ भी एक लड़का काम करता है, जो नॉर्थ-ईस्ट से है. अक्षय ने शो पर अपने साथ काम करने वाले किन को बुलाया, जो मणिपुर से है. किन ने बताया कि उन्हें भी अपने अलग दिखने की वजह से काफी भेदभाव का सामना करना पड़ता है. वो कहते हैं कि उन्हें हर जगह ये कहा जाता है कि वो चीन से हैं, उन्हें चिंकी, मोमो, नेपाली जैसी बातें कही जाती हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

नॉर्थ-ईस्ट के सपोर्ट में क्या बोले अक्षय?

किन ने आगे ये भी कहा कि उन्हें अच्छी तरह से हिंदी आती है और वो उसे अच्छे से बोलते भी हैं. लेकिन तब भी उन्हें रेसिज्म का सामना करना पड़ता है. अपने साथ काम करने वाले की बात सुनकर अक्षय भी भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि वो ये बात इसलिए सबके सामने लेकर आए क्योंकि नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के साथ ये भेदभाव होता आया है. 

अक्षय ने कहा, 'ये सभी इंडियन्स हैं, ये उतने ही इंडियन हैं जितना मैं हूं, आप हैं या कोई भी. इन लोगों का इस देश के लिए इतना योगदान है, जैसे कि नागा रेजिमेंट, हेड हंटर्स, कारगिल युद्ध, बांग्लादेश युद्ध. इन लोगों ने भारत के लिए अपना खून दिया है. ये सभी इंडियन्स हैं, याद रखें. क्योंकि मैं ये भी जानता हूं कि कुछ गलत होता है, तो ये लोग सबसे पहले हमारे देश के लिए आगे आते हैं.'

Advertisement

बात करें अक्षय कुमार की फिल्मों के बारे में, तो एक्टर की जल्द कई सारी कॉमेडी और ड्रामा फिल्में आने वाली हैं. अक्षय डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ 'भूत बंगला' ला रहे हैं, जो 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement