बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग के चलते एक दूसरे से काफी दूर हैं. लेकिन जल्द ही ये दूरियां मिटने वाली हैं क्योंकि खबर है कि दीपिका टोरंटो में चल रही अपनी हॉलीवुड फिल्म शूटिंग खत्म करके घर लौटने से पहले रणवीर में मिलने जाएंगी.
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग में व्यस्त हैं. बता दें कि रणवीर सिंह अपनी को-एक्टर वाणी कपूर के साथ इस फिल्म की शूटिंग पेरिस में कर रहे हैं. वहीं, दीपिका इस समय टोरंटो में अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं.
खबरों की मानें तो टोरंटो में फिल्म की शूटिंग पूरी होते ही दीपिका रणवीर को उन्हीं के स्टाइल में सरप्राइज देने के लिए पेरिस जा सकती हैं. बता दें कि फरवरी में वैलेंटाइन सरप्राइज देने के लिए से मिलने टोरंटो पहुंचे थे.
यशराज बैनर तले बन रही फिल्म 'बेफिक्रे' में भरपूर बोल्ड सीन्स शामिल किए गए हैं. खबर है कि इस फिल्म में रणवीर और वाणी की जोड़ी करीब करती नजर आएगी. 'बेफिक्रे' फिल्म बर्नार्डो बेर्टोलुसी की फिल्म लास्ट 'टैंगो इन पेरिस' पर बेस्ड है.