scorecardresearch
 

खत्म हुई 'वीरे दी...' की शूटिंग, सोनम के साथ पार्टी करती दिखीं करीना

करीना कपूर खान की कमबैक फिल्म वीरे दी वेडिंग लगातार खबरों में बनी हुई है. हाल में फिल्म की शूटिंग खत्म हुई और करीना ने पूरी टीम के साथ जमकर पार्टी की. करीना की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं...

Advertisement
X
करीना कपूर खान और सोनम कपूर फिल्म की टीम के साथ
करीना कपूर खान और सोनम कपूर फिल्म की टीम के साथ

करीना कपूर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का दिल्ली शेड्यूल पूरा हो चुका है. जहां एक तरफ बी टाउन में दिवाली पार्टीज का दौर शुय हो गया है वहीं इस फिल्म की टीम ने शूटिंग खत्म होने की पार्टी को एंजॉय किया. दिल्ली शेड्यूल खत्म होने पर करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर शिखा सुल्तानिया और फिल्म की प्रोड्यूसर रिया कपूर ने जमकर पार्टी की.

रिया ने अपने इंस्टा अकाउंट पर इस पार्टी की कुछ फोटोज भी शेयर कीं और दिल्ली का शेड्यूल खत्म होने की जानकारी दी.

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara) on

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara) on

दिल्ली में शूटिंग खत्म कर चुकी फिल्म की टीम जल्द ही मुंबई के लिए रवाना होगी. फिल्म की प्रोड्यूसर रिया ने कुछ दिन पहले दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म के लिए दिल्‍ली एक जरूरी लोकेशन है. इस फिल्‍म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं.

Advertisement

बता दें कि फिल्म की स्टार-कास्ट इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव है और सेट से तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती है. कुछ दिन पहले करीना के फैन क्लब ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें करीना और सुमित एक दूसरे को हग करते दिख रहे थे.

A post shared by Kareena Kapoor Khan FC (@kareenakapoorteam) on

फिल्म चार दोस्तों (करीना, सोनम, स्वरा और शिखा तलसानिया) की कहानी है. स्वरा ने अपने शूटिंग का अनुभव शेयर करते हुए बताया था- सेट पर रोज पार्टी होती है. रिया अलग-अलग जगहों से खाना मंगाती हैं. यह मेरे लिए बहुत मुश्किल है, क्योंकि मुझे खाना बहुत पसंद है, लेकिन मैं डाइट पर हूं अभी.

खबरें यह भी आ रही थी कि तैमूर भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे, लेकिन करीना ने इन अफवाहों पर एक वीडियो पोस्ट कर विराम लगा दिया था.

Advertisement
Advertisement