scorecardresearch
 

कुकिंग पसंद नहीं, सिर्फ पति को इंप्रेस करने के लिए खाना बनाती हैं दिव्यांका

वेब सीरीज में दिव्यांका शेफ बनी है. लेकिन असल जिंदगी में दिव्यांका इसके बिल्कुल उलट हैं. उन्हें खाना बनाना बिल्कुल पसंद नहीं है.

Advertisement
X
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया

ये है मोहब्बते फेम स्टार दिव्यांका त्रिपाठी आगामी वेब सीरीज 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' के साथ डिजिटल स्पेस में डेब्यू करने जा रही हैं. अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं. वेब सीरीज में दिव्यांका शेफ बनी है. लेकिन असल जिंदगी में दिव्यांका इसके बिल्कुल उलट हैं. उन्हें खाना बनाना बिल्कुल पसंद नहीं है.

दिव्यांका का कहना है कि शेफ के गुर सीखने के लिए उन्हें एक लंबे वर्कशॉप में से होकर गुजरना पड़ा.

दिव्यांका ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, "असल जिंदगी में मैं एक अच्छी कुक नहीं हूं. वेब सीरीज में शेफ के किरदार को निभाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण रहा और तो और मुझे कुकिंग करना उतना पसंद ही नहीं है. घर पर मैं खाना तभी बनाती हूं जब मुझे अपने पति को इंप्रेस करना होता है. इसलिए इस किरदार के लिए तैयारी करने के नाते मुझे काफी कुछ सीखना पड़ा. सबसे चैलेंजिंग पार्ट कच्चे चिकन या मछली को पकड़ना या काटना था क्योंकि मैं शाकाहारी हूं. मुझे इससे उबरना पड़ा और मैंने उसे इस तरह से किया जिस तरह से हम कलाकार चुनौतियों को लेते हैं और उनसे सीखते हैं."

Advertisement

क्या है वेब सीरीज की कहानी?

शो की कहानी दो सफल शेफ की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी एक-दूसरे से प्यार किया करते थे, दिव्यांका इसमें नित्या नामक शेफ का किरदार निभा रही हैं. प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित इस सीरीज में प्रियांशु चटर्जी, बरखा बिष्ट, नवनीत निशान और मानिनी मिश्रा हैं. शो में दिव्यांका राजीव खंडेलवाल संग रोमांस करती दिखेंगी.

'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' का प्रीमियर ऑल्ट बालाजी और जी5 पर 3 सितंबर को होगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement