scorecardresearch
 

बिग बॉस 13 में जाएंगे विवेक दहिया? पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी ने किया रिएक्ट

जल्द ही बिग बॉस 13 का आगाज होने वाला है. शो में आने वाले सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स के नाम सुर्खियों में बने हुए हैं. दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया के बिग बॉस सीजन 13 में पार्टिसिपेट करने की खबरें हैं.

Advertisement
X
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया

जल्द ही बिग बॉस 13 का आगाज होने वाला है. शो में आने वाले सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स के नाम सुर्खियों में बने हुए हैं. दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया के बिग बॉस सीजन 13 में पार्टिसिपेट करने की खबरें हैं. अब इस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने रिएक्ट किया है. उन्होंने पति विवेक के सलमान खान के शो में जाने की खबरों को अफवाह बताया है.

एक वेबसाइट से बातचीत में दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा- ''विवेक बिग बॉस 13 के घर में नहीं जा रहे हैं. मुझे यकीन है.'' दिव्यांका ही नहीं विवेक दहिया ने भी शो में जाने की खबरों को बेबुनियाद और गलत बताया है. बकौल विवेक, ''मैं बिग बॉस के लिए नहीं बना हूं. मैं उस घर में लंबे समय तक के लिए सर्वाइव नहीं कर सकता.''

View this post on Instagram

Advertisement

A post shared by (@divyankatripathidahiya) on

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो विवेक दहिया को आखिरी बार टीवी शो ''कयामत की रात'' में देखा गया था. इसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना थीं. अटकलें हैं कि विवेक दहिया एकता कपूर के सुपरहिट सुपरनैचुरल शो नागिन 4 में लीड रोल निभा सकते हैं. सीरियल में वे पर्ल वी पुरी को रिप्लेस करेंगे. इससे पहले भी विवेक सुपरनैचुरल शो कवच का हिस्सा रह चुके हैं.

विवेक दहिया ने बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने से तो मना कर दिया. वे देश के सबसे बड़े रियलिटी शो के लिए खुद को फिट नहीं मानते. मगर इससे पहले विवेक पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के साथ डांस रियलिटी शो नच बलिए 8 का हिस्सा बने थे. शो में उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement