scorecardresearch
 

FilmWrap: काजोल के बेटे का वर्कआउट वीडियो, हिना हुईं ट्रोल

अजय देवगन के 7 साल के बेटे का वर्कआउट वीडियो, RAAZI बनी ब्लॉकबस्टर, 'आश‍िकी' फेम राहुल रॉय को अब पहचानना मुश्क‍िल, हिना ने पोस्ट किया वीडियो, यूजर ने लिखा- रमजान का लिहाज करो, गीता कपूर की बेटी ने चुपके से किया मां का अंतिम संस्का- जानें 28 मई की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...

Advertisement
X
युग देवगन
युग देवगन

अजय देवगन के 7 साल के बेटे का वर्कआउट वीडियो, RAAZI बनी ब्लॉकबस्टर, 'आश‍िकी' फेम राहुल रॉय को अब पहचानना मुश्क‍िल, हिना ने पोस्ट किया वीडियो, यूजर ने लिखा- रमजान का लिहाज करो, गीता कपूर की बेटी ने चुपके से किया मां का अंतिम संस्का- जानें 28 मई की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...

आजकल सोशल मीडिया पर ''हम फिट तो इंडिया फिट'' फिटनेस चैलेंज ट्रेंड कर रहा है. जिसमें आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. सेलेब्स अपने फिटनेस वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और दूसरों को चैलेंज कर रहे हैं. इस फेहरिस्त से अब अजय देवगन के बेटे युग भी जुड़ गए हैं.

आखि‍रकार आलिया भट्ट ने ये साबित कर ही दिया कि वे बॉलीवुड में खान तिकड़ी जैसा स्टारडम रखती हैं. बिना किसी बड़ी फ्रेंचाइजी और ना ही कोई बड़ी कमर्शियल फिल्म होने के बावजूद आलिया की राजी ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है. फिल्म ने अब तक 102 करोड़ रुपये की कमाई की है.

Advertisement

आशिकी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय नए फिल्म प्रोजेक्ट के साथ वापसी कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीड‍िया पर अपना नया लुक शेयर किया है. आश‍िकी फेम राहुल को नए लुक में पहचानना बेहद मुश्क‍िल है. वो एक मुस्ल‍िम शख्स के किरदार में नजर आ रहे हैं.

बिग बॉस 11 के समय से ही हिना खान ट्रोलिंग का निशाना बन रही हैं. हाल ही में मदर्स डे और रमजान के ट्वीट पर ट्रोल होने के बाद उन्हें रमजान में डांस करने के लिए निशाना बनाया गया है. हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो डांस कर रही थीं. उनका यह वीडियो लोगों को पसंद नहीं आया. कुछ लोगों का मानना है कि उन्हें रमजान में डांस नहीं करना चाहिए.

फिल्म पाकीजा में अभि‍नय करने वाली एक्ट्रेस गीता कपूर ने 26 मई को बृद्धाश्रम में अंतिम सांस ली. करीब एक साल से ओल्ड एज होम में रह रहीं इस एक्ट्रेस की सुध ना उनके बेटे ने ली और ना ही उनकी बेटी ने. एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार के लिए दो दिन तक बेटे का इंतजार किए जाने का फैसला किया गया. बेटा तो नहीं पहुंचा, लेकिन अचानक गीता कपूर की बेटी आराध्या कपूर चुपचाप अपनी मां का अंतिम संस्कार करके चली गईं.

Advertisement
Advertisement