scorecardresearch
 

FilmWrap: 26 जनवरी को रिलीज होगी पद्मावत, नहीं रहे लगान के ईश्वर काका

26 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म पद्मावत, Bigg Boss के बाद शिल्पा को मिलेगा ये बड़ा ऑफर, 'लगान' के ईश्वर काका नहीं रहे, मौनी रॉय को याद आई नागिन, Bigg Boss: ये फैसला आकाश को छोड़कर सबके लिए बना खतरा. जानें दिन भर की बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें...

Advertisement
X
पद्मावत में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर
पद्मावत में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर

26 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म पद्मावत, Bigg Boss के बाद शिल्पा को मिलेगा ये बड़ा ऑफर, 'लगान' के ईश्वर काका नहीं रहे, मौनी रॉय को याद आई नागिन, Bigg Boss: ये फैसला आकाश को छोड़कर सबके लिए बना खतरा. जानें दिन भर की बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें...

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज डेट को लेकर ताजा खबर यह आ रही है कि फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी. हालांकि इसके पहले फिल्म की रिलीज डेट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे.

बिग बॉस के घर में मां के नाम से मशहूर शि‍ल्पा शि‍ंदे एक बार फिर दर्शकों के बीच आने वाली हैं. खबरों की मानें तो बिग बॉस शो के खत्म होने के बाद शिल्पा को कर्ल्स के दूसरे प्रोजेक्ट का ऑफर दिया जाएगा. इस बात की खबर शिल्पा को तो नहीं है लेकिन उनके दर्शकों के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी जरूर है.

Advertisement

आमिर खान की फिल्म लगान के एक-एक किरदार ने लोगों के दिलों में राज किया था. इन्हीं में से एक किरदार था ईश्वर काका का, जिसे श्रीवल्लभ व्यास ने निभाया था. श्रीवल्लभ व्यास 8 साल पहले लकवाग्रस्त हो गए थे. यही नहीं साल 2013 में परिवार को आर्थिक तंगी और इलाज के चलते जैसेलमेर से जोधपुर शिफ्ट किया गया था.

छोटे पर्दे के धमाकेदार शो नागिन 3 का टीजर जारी हो गया है. टीवी के इस सुपरहिट शो में मौनी राय ने लीड रोल किया था. नए शो में मौनी रॉय की छुट्टी करते हुए टीवी के दो फेमस चेहरों को जगह दी गई है.

बिग बॉस के घर में शनिवार को हुए वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को उनकी गलती का एहसास कराया. ये गलती थी, टॉप कंटेस्टेंट की रैंकिंग में खड़े होने की. जहां सभी घरवालों ने आकाश से किसी बहस होने के डर से खुद को लोअर रैंकिंग दे दी. हुआ यूं कि आकाश खुद को कॉमनर कहते हुए घर में सबसे एंटरटेनिंग सदस्य मानते हैं. आकाश के बाद इसी बात को पुनीश और लव भी बोलने लगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement