सलमान खान और कटरीना कैफ की आने वाली फिल्म टाइगर जिंदा है के ट्रेलर के बाद अब फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो गया है. स्वैग से स्वागत नाम के इस सान्ग में सलमान खान रैप पर लिपसिंक करते दिख रहे हैं और कटरीना कई शानदार डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं.
ट्रेलर में टाइगर और जोया के किरदार में सलमान और कटरीना के एक्शन अवतार के बाद अब गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखी जा सकती है. मिलिट्री कलर शॉट्र्स में कटरीना के बोल्ड मूव्स से नजर हटाना मुश्किल है. वहीं सलमान रफ एंड टफ लुक में फुल स्वैग के साथ नजर आ रहे हैं.

Swag Se Swagat सॉन्ग को कंपोज किया है विशाल-शेखर ने और इस गाने को लिखा है इरशाद कामिल ने. इस गाने को गाया है विशाल ददलानी और नेहा भसीन ने. इस गाने के लुक्स और टीजर को शयर कर मेकर्स ने फैन्स के दिलों की धड़कन बढ़ा दी थी.
ग्रीस में शूट हुआ है ये गाना
स्वैग से स्वागत गाने में कटरीना और सलमान के अलावा एक और भी चीज है जो दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है. ये है गाने की लोकेशंस. ये गाना ग्रीस के नाक्सोस जगह पर शूट किया गया है. खास बात ये भी है कि इस गाने में ग्रीस के करीब 100 ट्रेन्ड डांसर्स को शामिल किया गया है. ना सिर्फ ग्रीस बल्कि फ्रांस, टोबागो और ट्रिनीडाड से भी कई डांसर्स सलमान कटरीना के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं.
Tiger & Zoya have got their SWAG storm here! Join in & groove along 😉 OUT NOW. |
— #TigerZindaHai (@TigerZindaHai)
सलमान-कटरीना की ये फिल्म रिलीज से पहले ही दुनियाभर में रिकॉर्ड कायम कर चुकी है. टाइगर जिंदा है के ट्रेलर ने यूट्यूब पर दुनिया में सबसे लाइक्स पाने वाले ट्रेलर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ट्रेलर यूट्यूब पर 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो अपने आप में रिकॉर्ड है.
टाइगर जिंदा है की कहानी
फिल्म में आतंकी संगठन 25 भारतीय नर्सों को किडनैप कर लेते हैं. अब इस समस्या से निपटने के लिए टाइगर को वापस बुलाया जाता है. ट्रेलर में सलमान पर फिल्माए गए कुछ डायलॉग्स शानदार हैं जैसे, शिकार तो सब करते हैं लेकिन टाइगर से बेहतर शिकार कोई नहीं करता. सलमान को एक्शन अवतार में देखना काफी रोमांचक है. वहीं फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी एनर्जी से भरा हुआ है. ट्रेलर को सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.
क्या सच्ची घटना पर बनी है फिल्म
तीन साल पहले इराक में आईएसआईएस ने 46 भारतीय नर्सों को अगवा कर लिया था. सभी नर्स केरल से थीं. इन्हीं को बचाने की थीम पर टाइगर जिंदा है कि कहानी बनाई गई है. 2014 में सभी भारतीय नर्सों को सुरक्षित बचा लिया गया था. ट्रेलर में दावा किया गया है कि फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर है. हालांकि नर्सों को बचाने के अभियान में अभी किसी जासूसी मिशन जैसी बात सामने नहीं आई है. फिल्म के कथानक में काफी हिसा मिडिल ईस्ट का दिखाया गया है. ये फिल्म पिछले साल रिलीज हुई एयरलिफ्ट की याद ताजा करा सकती है.
हाई एक्शन ड्रामा है फिल्म
फिल्म में एक्शन सीन्स का खूब इस्तेमाल किया गया है. ट्रेलर में इसे देखा जा सकता है. वैसे मेकिंग के दौरान ही ये बातें सामने आ रही थीं कि एक्शन सीन्स को प्रभावी बनाने के लिए वर्ल्ड क्लास स्पेशलिस्ट की मदद ली जा रही है. टाइगर इस बार भी दर्शकों का जमकर मनोरंजन करने वाली फिल्म साबित हो सकती है.