बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल पति पारुपल्ली कश्यप के साथ द कपिल शर्मा में मेहमान बनकर पहुंचे. इस दौरान शो के होस्ट कपिल शर्मा ने दोनों से कई सवाल पूछे और जमकर मस्ती की. साइना और पी कश्यप ने अपने निजी जीवन, पसंदीदा खेल और हॉबी से जुड़े कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया. शो में दोनों ने एक दूसरे की टांग खिंचाई भी की.
बातचीत के दौरान साइना ने पारुपल्ली के साथ अपने रिलेशन को लेकर कई बातें बताई. उन्होंने कहा, ''हम 12 साल की उम्र से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त रहे. इस दौरान पारुपल्ली ने रोमांटिक अंदाज में साइना को प्रपोज किया. इसके साथ ही उनके लिए हमें तुमसे प्यार कितना गाना भी गाया है. इस दौरान साइना शरमा गईं.
Don't miss Sania & Parupalli only on #TheKapilSharmaShow, tonight at 9:30 PM. pic.twitter.com/swzIM7scRG
— Sony TV (@SonyTV) May 18, 2019
It's always funny to watch them on TV but it's funnier while shooting. Here's a glimpse of a few moments. Watch the full episode this Saturday at 9:30 PM on #TheKapilSharmaShow.@KapilSharmaK9 @kikusharda @haanjichandan @Krushna_KAS pic.twitter.com/OvD5Ig7yN5
— Sony TV (@SonyTV) May 17, 2019
शो में पारुपल्ली ने साइना के कई हॉबी की जानकारी दी. उन्होंने कहा, ''साइना बॉलीवुड फिल्मों की बहुत बड़ी फैन है. हर फिल्म के रिलीज होते ही उसे देखने के लिए थियेटर पहुंच जाती हैं. सानिया ने भी यह सुनिश्चित किया कि पति भी उनके साथ सिनेमा हाल फिल्म देखने के लिए आते हैं. इस दौरान पारुपल्ली ने यह भी बताया कि जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है हमारे झगड़े खत्म हो जाते हैं. उन्होंने कहा, ''साइना 1000 silly reasons to fight जैसे विषय पर एक बेस्टसेलर किताब लिख सकती हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि साइना दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म को काफी पसंद करती है और वो इसे कई बार देख सकती हैं.