scorecardresearch
 

'चांदनी बार' में एक बार फिर नजर आएंगी तब्बू!

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू 'चांदनी बार' के सीक्वल में नजर आने वाली हैं. बाकी कलाकारों का चयन किया जा रहा है.

Advertisement
X
तब्बू
तब्बू

'हैदर' और 'दृश्यम' और 'फितूर' में अपनी अदायगी से दर्शकों का दिल जीतने वाली बेहतरीन अदाकारा तब्बू एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं.

खबरों की मानें तो मधुर भंडारकर की फिल्म 'चांदनी बार' का सीक्वल बनने वाला है जिसमें तब्बू लीड रोल में नजर आएंगी. इस सीक्वल का नाम 'चांदनी बार 2 रूबी बार' होगा.

लेखक और डायरेक्टर की जोड़ी हरीश और ने इस फिल्म की कहानी लिखी है और वे ही इसे डायरेक्ट भी करेंगे. हरीश ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में होगी और बार बिजनेस को लेकर यह सरकार की आंखें खोलने वाली होगी.

बार चलाने को लेकर जो भी पॉलिटिक्स की जाती है, यह फिल्म उसी के घूमेगी. साथ ही बार में डांस करने वाली लड़कियों के जीवन को गहराई से दिखाया जाएगा जो अपने परिवार के लिए पैसे कमाने के लिए बार में काम करती हैं.

Advertisement

हरीश ने बताया कि उन्होंने तब्बू से इस फिल्म के लिए बात की है लेकिन अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. हालांकि इस फिल्म में सुचित्रा पिल्लई, और जाकिर हुसैन का होना तय है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement