scorecardresearch
 

हॉरर फिल्‍म के लिए सनी लियोन ने टॉपलेस होकर नहाने से किया इनकार

जी हां, इसे ही कहते हैं मेढकी को जुकाम होना. खबर है कि सनी लियोन ने एक फिल्‍म के लिए न्‍यूड सीन देने से साफ मना कर दिया.

Advertisement
X
सनी लियोन
सनी लियोन

जी हां, इसे ही कहते हैं मेढकी को जुकाम होना. खबर है कि सनी लियोन ने एक फिल्‍म के लिए न्‍यूड सीन देने से साफ मना कर दिया.

दरअसल, सनी लियोन एक हॉरर फिल्‍म 'रागिनी एमएमएस-2' में काम कर रही हैं. इस फिल्‍म के एक सीन में उन्‍हें शॉवर में टॉपलेस होकर नहाना था. शूटिंग के दौरान जब उनसे टॉप उतारने को कहा गया, तो उन्‍होंने इस सीन के लिए बिकिनी की मांग कर डाली.

हालांकि बाद में फिल्‍म निर्माताओं को सनी की डिमांड के आगे झुकना पड़ा. आखिरकार उस सीन के लिए सनी टॉपलेस नहीं हुईं.

मजेदार बात तो यह है कि सनी लियोन ने ऐसे दौर में न्‍यूड सीन देने से इनकार किया है, जब शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे खुलेआम ट्विटर पर संपूर्ण स्‍नान के मजे ले रही हैं.


सनी लियोन ने 'रागिनी एमएमएस-2' के टीजर के साथ अभी से ही तहलका मचा दिया है. निर्माताओं ने 'रागिनी एमएमएस-2' में सनी लियोन की ताजा तस्वीर जारी की है. इसमें 'हॉरेक्स' का भरपूर छौंक है.

Advertisement

अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों को आहें भरने के लिए मजबूर करने वाली सनी ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं. उन्होंने फेसबुक पर डाले अपने वीडियो में कहा है, 'मैं चाहती हूं कि आपमें से हर किसी को जीवन में एक बार एक रात मेरे बारे में डरावना ख्वाब आए.' फिल्म की शूटिंग काफी हद तक पूरी कर ली गई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement