scorecardresearch
 
Advertisement

यूपी में सीट शेयरिंग पर तकरार, सपा सांसद बोले- कांग्रेस को 50 सीटें देना भी बड़ी बात

यूपी में सीट शेयरिंग पर तकरार, सपा सांसद बोले- कांग्रेस को 50 सीटें देना भी बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव में गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच खींचतान तेज हो गई है. सपा सांसद शिवपाल सिंह यादव ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस को 50 सीटें देना भी बहुत बड़ी बात होगी. उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस के पास केवल दो विधायक हैं और अगर सपा के साथ गठबंधन न हुआ होता, तो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस यूपी में एक भी सीट नहीं जीत पाती. शिवपाल यादव के इस तीखे बयान के बाद यूपी की राजनीति में गरमाहट आ गई है.

Advertisement
Advertisement