scorecardresearch
 

उत्तराखंड में सनी लियोनी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

सनी लियोनी को गुरुवार को पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Advertisement
X
सनी लियोनी
सनी लियोनी

सनी लियोनी को गुरुवार को पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें उत्तराखंड के उधम सिंह नजर जिले के बृजेश अस्पताल में भर्ती कराया गया. सनी उत्तराखंड में रिएलिटी शो स्पिल्ट्सविला की शूटिंग कर रही थीं.

उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि उन्हें शनिवार तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. सनी के मैनेजर ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उनका एपेन्डिक्स का इलाज चल रहा है.

शो से जुड़े सूत्र ने अखबार को बताया, हां, सनी पेट की बीमारी की वजह से अस्पताल में थीं, लेकिन अब वो ठीक हैं. वो डॉक्टरों की देख-रेख में हैं. वो शूटिंग नहीं कर रही हैं.

सनी उत्तराखंड के रामनगर जिले में शो की शूटिंग कर रही थीं. उनके साथ उनके को-होस्ट रणविजय सिंघ सिंघा भी वहां मौजूद हैं.

सनी तमिल फिल्म 'वीरमहादेवी' में भी नजर आएंगी, जिसमें वो योद्धा के रोल में हैं. फिल्म के लिए वो फीजिकल ट्रेनिंग भी ले रही हैं. वो घुड़सवारी और तलवारबाजी सीख रही हैं.

Advertisement

सनी अपनी जिंदगी पर बनने वाली वेब सीरीज 'करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी' ऑफ सनी लियोनी में भी नजर आएंगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement