scorecardresearch
 

फिर ब्राइडल लुक में सोहा अली खान, हाई हील्स में कर रही हैं डांस

सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने शेयर की अपने लेटेस्ट ब्राइडल शूट की तस्वीरें.

Advertisement
X
सोहा अली खान और कुणाल खेमू
सोहा अली खान और कुणाल खेमू

बॉलीवुड के क्यूट कपल सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने एक मैगजीन के लिए ब्राइडल शूट करवाया है. इस शूट में दोनों को फिर से दूल्हा-दुल्हन के अंदाज में देखना मजेदार है. सोहा और कुणाल ने इस शूट की तस्वीरें भी फैन्स के साथ शेयर की हैं.

सोहा ने मॉर्डन ब्राइड लुक में शूट के दौरान क्ल‍िक की गई एक खास तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में सोहा डांस करती दि‍ख रही हैं. गॉगल्स के साथ सोहा का स्वैग बेहद शानदार है. सोहा ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक खास कैप्शन भी दिया है. सोहा ने लिखा है, 'हील्स में डांस करना मेरी सुपरपॉवर, शूट के लिए पर्दे के पीछे की ये एक खास तस्वीर.'

A post shared by (@sakpataudi) on

Advertisement

बॉलीवुड एक्टर सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने ये शूट वॉग मैगजीन के लेटेस्ट अंक के लिए करवाया है. इस शूट में दोनों दुल्हा दुल्हन के मॉर्डन लुक में नजर आ रहे हैं. सोहा इस शूट में बेज और हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं और कुणाल भी बेज रंग के स्टाइलि‍श इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में दिख रहे हैं. कुणाल ने भी अपने इंस्टा अकांउट पर इस शूट की ये तस्वीर पोस्ट की है. तस्वीर में दोनों की जोड़ी काफी आकर्षक नजर आ रही है. कुणाल ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में फेमस गाने 'तेनू काला चश्मा' को इस तरह‍ से लिखा है- 'मैनूं काला चश्मा जचदा नी, पर्दे के पीछे फन शूट. '

A post shared by (@khemster2) on

बता दें सोहा और कुणाल एक खूबसूरत बेटी के माता-पिता भी हैं. उनकी बेटी का नाम इनाया नायोमी खेमू है. इनाया भी अपनी खूबसूरत तस्वीरों के चलते बॉलीवुड फैन्स के बीच छाई रहती हैं.

A post shared by (@khemster2) on

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement