जाह्नवी कपूर की पहली बॉलीवुड फिल्म धड़क का ट्रेलर जहां कई लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर ऐसे भी लोग हैं जो फिल्म धड़क का मजाक उड़ा रहे हैं. जब से धड़क का ट्रेलर रिलीज हुआ है ओरिजनल मराठी फिल्म सैराट से इसकी तुलना होनी शुरू हो गई है. धड़क के ट्रेलर को लोग सैराट से कंपेयर कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई ऐसे फनी मीम्स और जोक्स ट्रेंड में हैं.
एक यूजर ने लिखा, फिल्म धड़क का ट्रेलर देखने के बाद सैराट के एक्टर्स के लिए मेरा सम्मान और भी ज्यादा बढ़ गया है. इन स्टारकिड्स को एक्टिंग टिप्स भी ले लेनी चाहिए. लोगों ने दोनों फिल्मों को कंपेयर करते हुए कई फोटो शेयर की हैं, जिसमें धड़क को कम आंका गया है.
Dhadak Vs. Sairat
— Atul Sagane (@AtulSagane)
Sairat Vs Dhadak! 😂😁
— Kuldeep Vyas (@kuldeepDking)
Dhadak VS Sairat 😂😂😂
— paVi (@all1djbcrew)
vs Dhadak
— Bhai_Saheb (@Bhai_Saaheb)
Sairat Vs. Dhadak
— Bahadur (@my2bit)
Sairat Vs.
— Godman Chikna (@Madan_Chikna)
Sairat vs
— Banti Ray (@bantiism)
vs
— कटिंग चहा (@panchat_PUNa)
We lost a gem today. RIP Sairat.
— ajinkya ketkar (@ketkarajinkya)
Sairat Vs Dhadak
Close enough
— Merajuddin Siddiqui (@Siddiquii_says)Advertisement
VS.
— Pratik Tijare (@tijare_pratik)
बहरहाल, जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क के ट्रेलर की कई बॉलीवुड सेलेब्स ने तारीफ की है. ईशान और जाह्नवी की जोड़ी रिफ्रेशिंग नजर आ रही हैं. फैंस को बेसब्री से धड़क की रिलीज का इंतजार है.
जाह्नवी-ईशान ने देखा ट्रेलर पर लोगों का रिएक्शन
फिल्म धड़क को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की खुशी का ठिकाना नहीं है. ट्रेलर को 24 घंटे में 20 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा. करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों एक्टर्स धड़क के ट्रेलर को मिले रिएक्शन को देख रहे हैं. इस दौरान वे काफी मस्ती करते हुए भी देखे. दोनों काफी हंस रहे हैं. लोगों का रिएक्शन जानकर उनकी हंसी नहीं थम रही.
ट्रेलर में जाह्नवी-ईशान का खूबसूरत रोमांस
फिल्म धड़क में जाह्नवी के अपोजिट ईशान खट्टर हैं. धर्मा प्रोडक्शन तले बनी फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है. 3 मिनट के ट्रेलर में जाह्नवी-ईशान का रोमांस खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहा है. जाह्नवी ने डेब्यू फिल्म में लिपलॉक सीन देने के साथ डांसिंग स्किल्स भी दिखाए हैं. इस प्रेम कहानी में विलेन का किरदार निभाते हुए आशुतोष राणा नजर आ रहे हैं. धड़क फिल्म मराठी सुपरहिट फिल्म सैराट का हिन्दी रीमेक है. फिल्म उदयपुर में शूट हुई है. जाह्नवी फिल्म के ट्रेलर में मारवाणी अंदाज में बात करते नजर आ रही हैं. फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी.